Pratibha Kiran Scholarship : मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत 12वीं क्लास के बाद आगे की पढ़ाई के लिए छात्राओं को आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
इसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आर्थिक रूप से विकलांग श्रेणियों से संबंधित मेधावी छात्राओं को फाइनेंशियल सहायता प्रदान की जाती हैं। प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप उन छात्रों को सहायता प्रदान की जाती है। जिन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करना है लेकिन उन के पास धनराशि की कमी है।

सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली सभी छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान किया जाती है। इस योजना के जरिए पात्र छात्राओं को प्रति माह 500 रु की राशि 10 महीने तक स्कॉलरशिप के रूप में दी जाएगी।
प्रदेश सरकार की इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ केवल उन छात्राओं को मिलेगा। जिन बालिकाओं को 12वीं की परीक्षा में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक मिले है। यह स्कॉलरशिप की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी।
जिन बालिकाओं ने 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त की है वे इस योजना के लिए पात्र होगी।केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी छात्रा ही इस योजना के लिए पात्र होगी। इसके साथ आवेदक छात्रा शहरी क्षेत्र में निवास करती हो।
अगर आप प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप स्कीम में आवेदन के लिए पात्र है तो फिर आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते है इसमें आवेदन करने के लिए आपके कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है जैसे 12वीं कक्षा की अंक पत्रिका, आधार कार्ड, बीपीएल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, शहरी आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति आदि।
अगर आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज है तो फिर इसमें आवेदन करना आसान है इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
होम पेज पर आपको स्टूडेंट कार्नर पर रजिस्टर योरसेल्फ के दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डिक्लेरेशन पर टिक करके कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए कैसे लुटते हैं
इसके बाद आपको नए पेज में आधार कार्ड नंबर भरकर प्रोसीड पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को आपको दर्ज करके वेरीफाई पर क्लिक करना है। इसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी हो जायेगी।
इसके बाद आपको लॉगिन करना है। उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें आपको सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा। इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज को भी अटैच करना होगा। इसके बाद आपको सबमिट कर देना है।
यह भी पढ़ें : Fake Mobile app से रहे सावधान, आईआरसीटीसी ने जारी किया अलर्ट
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications