नई दिल्ली, जुलाई 16। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ने इसे लॉन्च करने से पहले ही बुकिंग का तरीका खोल दिया है। कंपनी ने कहा है कि लोग इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल 499 रुपये में बुक कर सकते हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ भाविष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दी। कंपनी का कहना है कि यह बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल है। ओला इलेक्ट्रिक ने बुकिंग के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ओला स्कूटर बुक कराने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। कंपनी का कहना है कि लांच के वक्त यह स्कूटर एडवांस बुकिंग वालों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर दावे
हालांकि अभी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लांच नहीं हुआ है। लेकिन इस स्कूटर के बारे में कई सारे दावे किए जा रहे हैं। हालांकि यह ज्यादातर दावों की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी जो दावे किए जा रहे हैं, उनके अनुसार ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकेगा। वैसे एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद यह स्कूटर 150 किमी तक जा सकेगा। इस प्रकार अगर यह आध चार्ज किया जाता है तो यह आराम से 75 से 80 किमी तक जा सकता है।
जानिए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
क्योंकि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर अभी लांच नहीं हुआ है, इसीलिए कंपनी ने इसके दाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन इसको लेकर कयास हैं कि यह 1 लाख रुपये से लेकर सवा लाख रुपये के बीच तक का हो सकता है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल एलईडी लाइटिंग के अलावा फास्ट चार्जिंग क्षमताएं भी दी जाएगी। वहीं फ्रंट डिस्क ब्रेक भी लगाने की बात है।
बड़े पैमाने पर उत्पादन की तैयारी
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी बड़ी तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी सालाना 20 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर तक बना सकती है। कंपनी ने इसके लिए 2400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी की तैयार पहले साल ही देश में करीब 10 लाख ई-स्कूटर बेचने की है। कंपनी इसमें ऐसा चार्जिग सिस्टम लगा रही है, जिससे यह घर पर ही आराम से चार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी चार्जिंग नेटवर्क भी बना रही है।
इस स्कूटर में दो हेलमेट रखने की जगह होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications