Premier Energies Share Price: शेयर बाजार में एक और नए स्टॉक की एंट्री होने वाली है. Premier Energies का शेयर 3 सितंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होगा. उससे पहले ग्रे मार्केट में स्टॉक प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. ग्रे मार्केट में Premier Energies का शेयर 115% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा.
स्टॉक 968 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. जबकि इश्यू प्राइस 450 रुपए है. इस लिहाज से स्टॉक की एंट्री एक्सचेंज पर करीब 518 रुपए की मजबूती के साथ हो सकती है. इससे पहले IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला, जोकि अंतिम दिन 75 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था.
IPO को जबरदस्त रिस्पांस
प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) ने 2830 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लॉन्च किया, जिसे निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. नतीजनत, अंतिम दिन करीब 75 गुना भरकर बंद हुआ था. स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों ने 330.37 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि सब्सक्रिप्शन के लिए 4.46 करोड़ शेयर उपलब्ध थे. IPO में बोली लगाने वाले निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट हो गया है.
प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies IPO) IPO का स्टेटस BSE और NSE की ऑफिशियल वेबसाइट या IPO रजिस्ट्रार के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है. बता दें कि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड प्रीमियर एनर्जीज IPO रजिस्ट्रार है. कंपनी 2 सितंबर को योग्य निवेशकों के डीमैट अकाउंट में स्टॉक डिपॉजिट जमा कर चुकी है, जिन निवेशकों को बोली में शेयर नहीं आवंटित हुए हैं उन्हें 3 सितंबर को रिफंड मिल जाएगा.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल
Premier Energies IPO से मिली रकम का इस्तेमाल प्रीमियर एनर्जीज ग्लोबल एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने के लिए किया जाएगा. इससे हैदराबाद में 4 गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन सेल और 4 गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज को फाइनेंस में मदद मिलेगी.
Premier Energies एंटिग्रेडेट सोलर सेल और सोलर पैनल बनाने वाली दिग्गज कंपनी है. कंपनी के प्रोडक्ट रेंज में सोलर सेल, मोनोफेशियल और बाइफेशियल सौर मॉड्यूल, EPC सॉल्युशंस और O&M सॉल्युशंस शामिल हैं. कंपनी 5 मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेट करती है, जो हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications