नयी दिल्ली। दूरसंचार विभाग को 43,000 करोड़ रुपये के एजीआर के बकाया के भुगतान का सामना कर रही है भारती एयरटेल ने 3 अरब डॉलर यानी करीब 21,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की तैयारी कर ली है। एयरटेल के बोर्ड ने बुधवार को एक मीटिंग की, जिसमें विचार-विमर्श के बाद 21,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को री झंडी दिखा दी। एयरटेल इस फंड के लिए डेब्ट और इक्विटी के कई माध्यमों का सहारा लेगी, जिनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट यानी क्यूआईपी और हिस्सेदारी बेचना भी शामिल है। एयरटेल ने स्टॉक एक्सचेंज को अपनी फंड जुटाने की योजना के बारे में बताया है कि कंपनी इक्विटी शेयरों के क्यूआईपी या ऑफर-फॉर-सेल के जरिये 2 अरब डॉलर हासिल करेगी। बाकी 1 अरब डॉलर डेब्ट इंस्ट्रुमेंट्स से हासिल किये जायेंगे। इसके लिए कंपनी डिबेंचर्स और बॉन्ड्स जारी करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल ने इस फंड के लिए स्पेशल कमिटी ऑफ डायरेक्टर्स का गठन किया है, जो पैसे जुटाने की पूरी प्रोसेस को लेकर जरूरी कदम उठायेगी।

एयरटेल को पैसों की सख्त जरूरत
अपना कर्ज चुकाने के अलावा एजीआर का भुगतान करने के लिए एयरटेल को इस समय पैसों की सख्त जरूरत है। एयरटेल ने जुलाई-सितंबर तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट्स में 28,450 करोड़ रुपये का प्रोविजन एजीआर के लिए बनाया था, जिसके चलते कंपनी को 23,044 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा हुआ। इन 28,450 करोड़ रुपये में 6,164 करोड़ रुपये का प्रिंसिपल अमाउंट, 12,219 करोड़ रुपये का ब्याज, 3,760 करोड़ रुपये का जुर्माना और 6,307 करोड़ रुपये का जुर्माने पर ब्याज शामिल है। इसी वजह से एयरटेल पैसे जुटाने जा रही है, जिसमें यह विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफसीसीबी) का भी सहारा लेगी।
एयरटेल ने बढ़ाये हैं टैरिफ
टेलीकॉम सेक्टर की खस्ता हालत के चलते हाल ही में रिलायंस जियो और वोडाफोन के साथ-साथ एयरटेल ने भी अपने प्लान महंगे किये हैं। जियो ने अपने प्लान 40 फीसदी तक महंगे कर दिये हैं, जबकि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने प्लानों की कीमतें 42 फीसदी तक बढ़ायी हैं। एयरटेल के उपभोक्ताओं पर 50 पैसे से लेकर 2.85 रुपये तक प्रति दिन का अतिरिक्त भार पढ़ेगा। एयरटेल और वोडाफोन के बढ़े हुए दाम 3 दिसंबर से लागू हो चुके हैं, जबकि जियो के महंगे प्लान 6 दिसंबर से लागू होंगे।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो ने जारी किये महंगे प्लान, जानिये कितने बढ़े रेट
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications