
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के जरिए स्व सहायता समूह और कृषियेत्तर कार्यों के किसानों को दिए जाने वाले ब्याज रहित लोन की सीमा को 5 लाख रु से बढ़ाकर 10 लाख रु करने जा रही है। अभी तक समूहों को जीरो फीसदी ब्याज पर पांच लाख रु तक मिलते है।
वहीं एकल व्यक्ति को 3 लाख रु की सीमा है। जिसको बढ़ाकर 5 लाख रु तक दिए जाएंगे। यह सुविधा बेहतर काम करने वाले को ही दी जाएगी।
प्रदेश का सहकारिता विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जल्द ही जिसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में लाया जाएगा। सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की तरफ से इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत राज्य में फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 90 हजार 230 लाभार्थियों को 624 करोड़ 84 लाख रूपये का ब्याज रहित लोन दिया जा चुका है।
योजना के शुभारंभ से अभी तक 7 लाख से ज्यादा लाभार्थियों और 4 हजार 347 स्वयं सहायता समूहों को 4050.44 करोड़ रु का ऋण वितरित किया जा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में 17 हजार 975 स्वयं सहायता समूहों, 1463 ग्राम संगठनों और 88 क्लस्टर फेडरेशनों का गठन किया गया है और उन्हें वित्तीय पोषित किया गया है।
60 हजार 343 महिला किसानों को चिह्नित कर फार्म लाइवलीहुड और महिला सशक्तीकरण योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है और क्षमता विकास किया जा रहा है।
साल 2025 तक प्रदेश सरकार ने राज्य में सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का टारगेट तय किया गया है। जिनको मिशन की विभिन्न योजनाओ के जरिए से आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, पैक्स के जरिए गठित स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने के लिए और बेहतर कार्य करने वाले समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने से महिला सशक्तीकरण यह योजना बेहतर साबित हो सकती है। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications