नई दिल्ली, जनवरी 31। आज बजट से पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरी सरकार का मानना है कि देश के भविष्य के लिए अतीत को याद रखना और उससे सबक लेना महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति कोविंद ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अब हम उन देशों में शामिल हैं जो सबसे अधिक संख्या में कोविड वैक्सीन लगाने के मामले में आगे हैं। राष्ट्रपति ने सरकार के एमएसएमई के लिए उठाए गए एक बड़े कदम का जिक्र करते हुए कहा कि एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रु का संपार्श्विक-मुक्त ऋण (कोलेट्रल फ्री लोन) दिया गया। आगे जानिए उनके अभिभाषण की सभी जरूरी बातें।

मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए खास योजना
राष्ट्रपति के अनुसार भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्स स्कीम्स का ऐलान किया गया है। महीनों से जीएसटी का मासिक कलेक्शन 1 लाख करोड़ रु से अधिक है। वहीं भारत में अब इंटरनेट और स्मार्टफोन सबसे सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल जाने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। महिला सशक्तिकरण मेरी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
किसानों के लिए उपाय
राष्ट्रपति ने कहा कि नदियों को आपस में जोड़ने की दिशा में सरकार ने कदम उठाए हैं। 1900 किसान ट्रेनों ने 6 लाख टन अनाज पहुंचाया। आगे के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य वितरण कार्यक्रम चला रहे हैं। पीने के साफ पानी पर उन्होंने कहा कि 6 करोड़ परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिया गया।
गरीबों को पक्का घर
राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि 2 करोड़ गरीबों को पक्का घर दिया गया। वहीं ई-श्रम पोर्टल पर 23 करोड़ कर्मचारी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने सुनिश्चित किया कि कोई भी गरीब भूखा न रहे। वहीं सरकार ने 8,000 से अधिक जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती कीमत पर दवाएं बनाकर इलाज की लागत कम की है। कोरोना पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड ने भारत ही नहीं दुनिया भर में तबाही मचा रखी है। देश में सभी ने एक टीम के रूप में काम किया, चाहे वह सरकार हो, डॉक्टर हो, नर्स हों। यह लोकतंत्र का उदाहरण है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications