Pritika Auto के शेयर ने निवेशकों को दिया तगड़ा रिटर्न, 1 दिन में चढ़ा 15 फीसदी

Pritika auto के शेयर में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को 1:41 बजे लगभग 15 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही हैं और यह शेयर 26.59 रु के स्तर पर ट्रेड हो रहा हैं।

लगभग 234 करोड़ 34 लाख रु के मार्केट कैप वाली प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों ने इसके साथ ही 52 हफ्ते का उच्च स्तर छू लिया है। अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से कंपनी के शेयर ने निवेशको को 100 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दे दिया है।

pritika-auto

अगर हम इस कंपनी के शेयर का पिछले 52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसके 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 27 रु हैं वही, इसके 52 सप्ताह के निचले स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर 13.10 रु हैं।

इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 5 कारोबारी दिनों में लगभग 17.60 फीसदी का रिटर्न दिया है। वही, अगर हम पिछले 1 महीने का शेयर के हाल की बात करें तो फिर इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 1 महीने में करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। इस शेयर ने पिछले 6 महीने में प्रीतिका ऑटो शेयर ने 62 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में भी इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को काफी शानदार रिटर्न दिया है और पिछले एक साल में यह शेयर करीब 67.39 फीसदी चढ़ा है।

पिछले साल 23 दिसंबर 2022 कोप्रीतिका ऑटो का शेयर लगभग 14.30 रु के निचले लेवल पर था। जहां से प्रीतिका ऑटो के शेयर ने निवेशकों को करीब 90 फीसदी का रिटर्न दे दिया है।

प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज के शेयर इस साल 28 मार्च को 13.6 रु के पिछले लेवल पर चले गए थे जहां से निवेशको की पूंजी लगभग 100 फीसदी से अधिक बढ़ चुकी है।

शेयर बाजार को प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, उसका कामकाज से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 80 करोड़ 32 लाख रु पर रहा है। जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 88 करोड़ 35 लाख रु था।

शेयर बाजार से प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज की तरफ से कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका टैक्स पूर्व मुनाफा 5 करोड़ 65 लाख रु पर रहा है जो पिछली तिमाही में 5 करोड़ 61 करोड रुपए पर था हालांकि यह
पिछले साल की दूसरी तिमाही में 6.07 करोड रुपए पर था।

1980 में स्थापित प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज कंपनी महाराष्ट्र से अपना कामकाज करती है। साल 2017 में प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज का नाम चेंज हुआ था। जो पहले शिव कृपा मशीनरी एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड था।

कंपनी ऑटो इंडस्ट्री के लिए काम करती है जिसमें कास्टिंग, मेटल, एलॉयज, मशीन टूल और ट्रैक्टर पार्ट्स आदि शामिल हैं। कंपनी के कस्टमर्स में एसएमएल इसुजु, आयशर मोटर्स, ब्रेक्स इंडिया, सोनालिका इंटरनेशनल, महिंद्रा, टैफे, अशोक लीलैंड और एस्कॉर्ट्स आदि शामिल है।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Business Idea: मालामाल बना देगी मेडिसिनल प्लांट की खेती, आसानी से करें शुरू

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+