नई दिल्ली, सितंबर 17। अकसर कार कंपनियां अपनी कारों में गड़बड़ी के कारण उन्हें ग्राहकों से वापस मंगा लेती हैं। फिर उनमें जो दिक्कत होती है उसे फ्री में ठीक करती हैं। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने अपनी हजारों कारें वापस मंगाई हैं। यदि आपने हाल फिलहाल में मारुति की कोई नयी कार खरीदी है तो यह खबर आपके काम की है। हो सकता है कि आपकी कार में भी कोई गड़बड़ी हो और आपको कंपनी के पास कार वापस ले जानी पड़े। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़ें।
सीट बेल्ट की खराबी
मारुति सुजुकी ने सीट बेल्ट की संभावित खराबी को ठीक करने के लिए 5,002 सुपर कैरी वाहनों को वापस बुला लिया है। इन कारों को 4 मई, 2022 और 30 जुलाई, 2022 के बीच बनाया गया है। कंपनी ने कहा है कि को-ड्राइवर सीट की सीट बेल्ट बकल ब्रैकेट से जुड़े बोल्ट के निरीक्षण और टॉर्किंग के लिए इन गाड़ियों को वापस बुलाया जा रहा है।
बोल्ट टॉर्किंग में गड़बड़
मारुति ने संदेह जताया है कि बोल्ट टॉर्किंग में एक संभावित गड़बड़ है, जो किसी मामले में, लंबे समय में ढीला हो सकता है। मारुति ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब सरकार यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए नियामक उपायों सख्त बना रही है। यहां तक कि अब पीछे की सीटों पर भी, सीट बेल्ट पहनने को कहा गया है।
टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री
इस महीने की शुरुआत में एक दुखद कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की हाल ही में मौत के बाद सुरक्षा को लेकर अधिक जोर दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्त्री पीछे की सीटों पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।
क्या कहा मारुति ने
मारुति ने कहा है कि प्रभावित वाहन मालिकों से मारुति सुजुकी की तरफ से संपर्क किया जाएगा। निरीक्षण और मरम्मत का काम फ्री होगा। एलसीवी (लाइट कमर्शियल व्हीकल) के लॉन्च के बाद से सुपर कैरी के लिए यह तीसरा रिकॉल है। इससे पहले, 3 अक्टूबर, 2018 को, डीजल-इंजन वाले संस्करण की 640 इकाइयों को ईंधन पंप असेंबली मैटेरियल की संभावित गड़बड़ की जांच के लिए वापस बुलाया गया था। फिर दो महीने बाद, 26 दिसंबर, 2018 को, डीजल सुपर कैरी की 5,900 इकाइयों को वापस बुला लिया गया था। 5,002 इकाइयों के नये रिकॉल के साथ, मारुति सुजुकी ने इस साल अब तक 24,899 इकाइयों को वापस बुलाया है, जिसमें 6 अप्रैल को ईको वैन के पेट्रोल/सीएनजी वेरिएंट की 19,731 इकाइयां शामिल हैं। उनमें व्हील रिम साइज मार्किंग की जांच करने के लिए मंगाया था। वहीं 23 अगस्त को एयरबैग कंट्रोल यूनिट में खराबी की संभावना की जांच के लिए टूर एस सेडान की 166 इकाइयां मंगाई गयी थीं।
जुलाई 2012 से कुल कितनी कारें मंगाईं
मारुति सुजुकी इंडिया ने जुलाई 2012 से, जब सियाम की स्वैच्छिक रिकॉल संहिता लागू हुई, अब तक 731,259 इकाइयां वापस मंगाईं। सुपर कैरी, जो भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी का एकमात्र वाणिज्यिक वाहन है, ने वित्त वर्ष 2017 में लॉन्च होने के बाद से भारत में कुल 136,957 इकाइयां बेची हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications