नयी दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक आठ कोर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का उत्पादन अगस्त में 8.5 फीसदी गिरा। ये लगातार छठा महीना रहा जिसमें इन 8 कोर इंडस्ट्रीज के उत्पादन में गिरावट आई है। अगस्त में आई गिरावट का मुख्य कारण स्टील, रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट के उत्पादन में आई कमी है। एक साल पहले अगस्त 2019 में आठ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। कोयला और उर्वरक को छोड़ी कर बाकी सभी क्षेत्रों (कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और बिजली) के उत्पादन में अगस्त में निगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई।

अप्रैल-अगस्त में कैसी रही स्थिति
वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान इन 8 प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन 17.8 प्रतिशत घटा। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 8 कोर इंडस्ट्रीज के उत्पादन में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इस बीच औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति (Retail inflation for industrial workers) में भी गिरावट आई है। आइए जानते हैं पूरे आंकड़े।
कितनी घटी महंगाई
औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में 5.63 प्रतिशत पर आ गई, जबकि एक साल पहले अगस्त में ये 6.31 प्रतिशत पर थी। इसके पीछे मुख्य वजह कुछ खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति की गणना औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर होती है।
आम जनता के लिए महंगाई
अगस्त में खुदरा महंगाई दर घट कर 6.69 फीसदी रह गई थी। जुलाई में खुदरा महंगाई 6.73 फीसदी रह गयी थी। थोक महंगाई दर अगस्त में 0.16 फीसदी रही थी, जो जुलाई में -0.58 फीसदी और पिछले साल अगस्त में 1.17 फीसदी रही थी। मालूम हो कि खनिजों की कीमतों में 10.21%, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में 4.72%, गैर-खाद्य पदार्थों में 3.06% और खाद्य पदार्थों में 0.93% की वृद्धि हुई थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications