दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए घर खरीदने का सुनहरा मौका है.नवरात्रि के समय गाजियाबाद में काफी सस्ती कीमत पर प्रॉपर्टी बिकने वाली है. गाजियाबाद में 100 से भी ज्यादा प्रॉपर्टी की नीलामी होगी, अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और अपना खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह काफी अच्छा मौका है. . चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

नवरात्रि के शुभ अवसर पर भक्तों को बड़ा तोहफा मिला है. अगर आप घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये काफी अच्छा मौका है. नवरात्रि के समय गाजियाबाद में आपको काफी सस्ती कीमत पर घर मिलने वाले हैं. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने नवरात्रि के दौरान 175 से भी अधिक प्रॉपर्टी की नीलामी करने का ऐलान किया है.
इस नीलामी में सिर्फ रेजिडेंशियल प्लॉट शामिल किए गए हैं.
कौन-कौन सी जगहों में बेची जाएगी प्रॉपर्टी?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार आप वैशाली सेक्टर 6, कोयल एनक्लेव स्कीम, इंदिरापुरम, इंद्रप्रस्थ योजना, अम्बेडकर रोड हाउसिंग, यूपी बॉर्डर प्लॉट्स और इंदिरापुरम न्याय खंड व ज्ञान खंड के प्लॉट्स शामिल किए गए हैं.
ये पता चला है कि इंदिरापुरम में 40 रेजिडेंशियल प्लॉट्स बेचने की योजना बनाई जा रही है. इन रेजिडेंशियल प्लॉट्स का आकार 30 वर्ग मीटर से 330 वर्ग मीटर तक होने वाला है. वहीं अगर आप दुकान खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए 13.75 वर्ग मीटर का एरिया मिल जाएगा.
इसके साथ ही इंदिरापुरम में स्थित ऐसे प्लॉट्स जो अभी तक नहीं बिक पाए है, उनकी भी नीलामी की जाएगी.
इंदिरापुरम के अलावा गोविंदपुरम की रेजिडेंशियल योजना में ना बिकने वाले प्लाॉट्स की नीलामी होगी.
कोयल एन्क्लेव योजना के तहत 7 प्लॉट्स, इंद्रप्रस्थ योजना के तहत 57 प्लॉट्स और अम्बेडकर रोड पर 10 प्लॉट्स, यूपी बॉडर के पास 23 प्लॉट्स को भी इनमें शामिल किया जाएगा.
कब शुरू होगी प्रॉपर्टी की नीलामी ?
ऐसा बताया जा रहा है कि इन सभी प्लॉट्स की नीलामी नवरात्रि शुरू होने के दो या तीन दिन बाद शुरू हो जाएगी. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के 175 से अधिक प्रॉपर्टी की नीलामी 5 या 6 अक्टूबर को शुरू हो जाएगी. इस प्लॉट्स में सिर्फ रेजिडेंशियल एरिया ही नहीं बल्कि प्लैट्स, जमीन और दुकाने भी शामिल की गई है. अगर आप ये प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो GDA की ऑफिशियल वेबसाइट ghaziabad.in/properties for sale पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
सस्ते में क्यों बेची जा रही है जमीन?
GDA ने ये तय किया है कि वे 30,000 वर्ग मीटर की जमीन पर ग्रुप हाउसिंग विकसित करेगा. ये पहले भी 26 बार नीलामी में शमिल हो चुके हैं. लेकिन इनकी अधिक कीमत की वजह से ये बिक नहीं पाएं. इसलिए जीडीए ने इस जमीन की कीमत को कम करने का फैसला किया है. हाल ही में तीन सदस्यीय समिति ने इस जमीन का लेआउट भी तैयार कर दिया है. इस लेआउट के बाद बोर्ड ने बिक्री को मंजूरी दी है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications