PSU Bank Stock: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड रैली के बाद हल्की प्रॉफिटबुकिंग दर्ज की जा रही है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर ब्रोकरेज फर्म के रडार पर हैं. इसमें सरकारी शेयर भी शामिल हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी ने सरकारी बैंकिंग सेक्टर से खरीदारी के लिए दमदार स्टॉक को पिक किया है, जोकि बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर है. यह शेयर बीते एक साल से सुस्त ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर अब तेजी के लिए तैयार है.
ब्रोकरेज ने PSU स्टॉक पर जताया भरोसा
पीएसयू स्टॉक बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में भी तेज हलचल देखने को मिल रहा है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Citi ने शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर पर Buy की रेटिंग दी. इसके साथ शेयर पर 300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जबकि शेयर 1 अक्टूबर को 249 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. यानी शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 20 फीसदी के उछाल की उम्मीद है.

PSU स्टॉक अब तेजी के लिए है तैयार
ब्रोकरेज फर्म ने PSU बैंकिंग शेयर में खरीदारी की वजह भी बताई है. सिटी ने जारी ताजा रिपोर्ट में कहा कि दूसरी तिमाही में सरकारी बैंक का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है. यानी दमदार अर्निंग्स की उम्मीद है. बैंक का ऑपरेटिंग मैट्र्रिक्स गाइडेड लाइन्स पर ही रह सकता है. साथ ही घरेलू एडवांसेस को कॉरपोरेट लोन में बढ़ोतरी से सपोर्ट मिल सकता है. बता दें कि क्रेडिट कॉस्ट 50-60 बेसिस पॉइंट्स हैं. हालांकि, अर्निंग्स को मजबूती देने के लिए बेहतर रिकवरी की जरूरत है. क्योंकि धीमी ग्रोथ और मार्जिन्स को लेकर अभी भी जोखिम बना हुआ है.
शेयर में लंबे समय से है सुस्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 52-वीक लो से करीब 32 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है. शेयर का 1 साल लो लेवल 187.95 रुपए है, जबकि मंगलवार को 248.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ. शेयर बीते 6 महीने में करीब 7 फीसदी गिर चुका है. सालभर में शेयर 16 फीसदी से ज्यादा तेजी दिखा चुका है. 2 साल में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 88 फीसदी चढ़ चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications