PSU Share News: महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के शेयरों में 10 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिल रही. सरकारी कंपनी के शेयर ने कारोबारी सेशन में 56.67 रुपए का हाई टच किया. शेयर में जोरदार तेजी मीडिया आई कंपनी से जुड़ी पॉजिटिव खबरों की वजह से हैं.
MTNL और BSNL से जुड़ी खबर
मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल ने करीब 6,000 करोड़ रुपए के वित्तीय पैकेज को मंजूरी दी है. सीएनबीसी आवाज की के मुताबिक इस फंडिंग का टारगेट भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और MTNL दोनों के लिए 4G नेटवर्क विस्तार को बढ़ावा देना है.
वित्तीय सहायता का उद्देश्य इन सरकारी स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनियों के इंफ्रा को बढ़ाना है. देशभर में बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL Share Price) के 4जी नेटवर्क कवरेज को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा. इस योजना में कंज्युमर्स को बेहतर कनेक्टिविटी और सर्विसेज प्रदान करने के लिए करीब एक लाख 4G साइट स्थापित करना शामिल है.

एसेट मोनेटाइजेशन का प्लान
पिछले हफ़्ते सरकार की एसेट मोनेटाइजेशन प्लान की खबरों के से MTNL के शेयरों में उछाल देखने को मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार मौजूदा कर्ज को संबोधित करने के लिए जल्द ही MTNL की नॉन-कोर एसेट्स का मोनेटाइजेशन करने की योजना बना रही है. केंद्र ने 16,000 करोड़ रुपए की वैल्यू वाले एसेट्स के मोनेटाइजेशन की प्लानिंग शुरू की है, जिसमें मंत्रिमंडल ने इन एसेट्स पर विभिन्न फीस माफ कर दिए हैं.
विनिवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुणीश चावला ने केंद्रीय बजट 2025 के दौरान इस पर चर्चा की थी. सरकार पहले ही बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए तीन रिवाइवल पैकेजों के जरिए 3.22 लाख करोड़ रुपए के फाइनेंशियल सपोर्ट प्रदान कर चुकी है.
टॉप मैनेजमेंट में भी बदलाव
जनवरी 2025 में टेलीकॉम डिपार्टमेंट के एक अंतरिम आदेश ने रॉबर्ट जेरार्ड रवि को बीएसएनएल और एमटीएनएल के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्ट के रूप में तीन महीने के लिए अतिरिक्त प्रभार दिया. यह विस्तार कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा अनुमोदन के अधीन है. पीके पुरवार के विस्तार आवेदन को अस्वीकार किए जाने के बाद रवि ने 13 जुलाई, 2024 को पदभार संभाला.
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि "इस विभाग के आदेश के क्रम में... और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सीएमडी, बीएसएनएल, सीएमडी एमटीएनएल और सीएमडी बीबीएनएल के पद रिक्त न रहें, एक अंतरिम उपाय के रूप में और कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के अधीन, रवि ए रॉबर्ट जेरार्ड को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार... 15 जनवरी, 2025 से 14 अप्रैल, 2025 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, 3 महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए बढ़ाया जाता है."
MTNL के शेयरों में जोरदार तेजी
पिछले हफ़्ते ही MTNL के शेयरों में 13% की उछाल आई है. 12 महीनों की लंबी अवधि में शेयर ने कुल 22% की बढ़त हासिल की है.
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications