PSU Stock News: सरकारी रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को लेकर जरूरी अपडेट आया है.सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद सरकारी कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है. BEL ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है. इसके मुताबिक कंपनी को 634 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है. इससे पहले 9 नवंबर को BEL का शेयर एक चौथाई फीसद बढ़कर 314.50 पर बंद हुआ था, जोकि पिछले 2 साल में करब 200 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
BEL को मिला बड़ा ऑर्डर
हाल ही में मिले 634 करोड़ रुपये के ऑर्डर में आकाश मिसाइल सिस्टम के रखरखाव, तोपों के लिए दूरबीन वाले दृश्य, संचार उपकरण, जैमर, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, परीक्षण केंद्र, स्पेयर पार्ट्स और सेवाओं जैसे विभिन्न कंपोनेंट शामिल हैं. इस नए ऑर्डर के साथ चालू वित्त वर्ष यानी FY24 के लिए बीईएल की कुल ऑर्डर बुक 8,828 करोड़ रुपए हो गई है. बता दें कि बीईएल मुख्य रूप से डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स के मैन्युफैक्चरिंग प फोकस करता है. साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों को रडार और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट की सप्लाई करता है.
बीईएल का स्टॉक परफॉर्मेंस
हाल के सालों में BEL एक मल्टीबैगर स्टॉक रहा है. बीते एक साल में इसने अपने निवेशकों को 98% रिटर्न दिया. जबकि दो साल में शेयर ने करीब 200% का रिटर्न दे चुका है. शेयर तीन साल में 355% और पांच साल में 822% का शानदार तेजी दिखा चुका है. बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट कैप 2,29,892.54 करोड़ रुपए है.

धड़ाधड़ मिल रहे ऑर्डर्स
बीईएल के मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 25 के लिए 25,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर के लिए गाइडेंस गिया था. इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में अब तक उन्हें 7,500 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिल चुके हैं और अब तक कुल ₹8,828 करोड़ के ऑर्डर जमा हो चुके हैं. उन्हें अश्विनी रडार सिस्टम के लिए ₹2,500 करोड़ और एमआई-17 वारफेयर शूट सिस्टम तथा अतुल्य और शक्ति फेज-4 परियोजनाओं के लिए ₹2,000 करोड़ के एक्स्ट्रा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
बीईएल के शेयर का प्रदर्शन
बीईएल के शेयर में हाल के दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. इसी साल 10 जुलाई को बीईएल का शेयर 52-सप्ताह के हाई लेवल 340.35 रुपए को टच किया. बता दें कि शेयर बाजार में कंपनी का लगातार प्रदर्शन डिफेंस सेक्टर में इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications