PSU Stocks to Buy: शेयर बाजार में 7 मार्च को दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा. 2 दिन की शानदार रिकवरी के बाद शुक्रवार को सपाट कारोबार हो रहा. बाजार की सुस्ती में चुनिंदा शेयर जोश दिखा रहे हैं. इन शेयरों में सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का शेयर भी शामिल है, जोकि लगातार ऑर्डर की वजह से फोकस में है. शेयर BSE पर सुस्त मार्केट में करीब 1.5% की तेजी के साथ 276 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा. बाजार में आगे और तेजी का अनुमान है. ब्रोकरेज फर्म्स PSU स्टॉक पर भरोसा जता रहे.
BEL Stock Price Today
BSE पर BEL का शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जोकि सुबह 276.25 रुपए के भाव पर शुरुआत किया. कारोबारी सेशन में शेयर ने 279.65 रुपए का हाई बनाया. हालांकि, सरकारी शेयर का 52-वीक हाई 340.35 रुपए है, जोकि 10 जुलाई 2024 को टच किया. वहीं, शेयर ने 15 मार्च 2025 को 179.20 रुपए तक फिसला. बता दें कि शेयर ने पिछले 2 साल में 190% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. इसका कुल मार्केट कैप 2.02 लाख करोड़ रुपए है.
BEL को मिला बड़ा ऑर्डर
नवरत्न सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने बड़ा ऑर्डर मिलने की जानकारी दी. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक ऑर्डर साइज 577 करोड़ रुपए का है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर प्रोडक्ट्स, रडार अपग्रेड्स और सबमरीन कम्युनिकेशन सिस्टम्स शामिल हैं.

BEL Total Order Size
नए ऑर्डर के चलते BEL के पास काम बढ़ रहा है. फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए टोटल ऑर्डर अब 13724 करोड़ रुपए हो गया है. ऑर्डर बैकलॉग 75000 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जोकि TTM रेवेन्यू का 3.23 गुना हो गया है. FY25 के लिए ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस 25000 करोड़ रुपए का अनुमानित है.
Brokerage on BEL Share
ब्रोकरेज फर्म JP Morgan ने BEL पर बुलिश नजरिया कायम हैं. इसके तहत सरकारी डिफेंस स्टॉक पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही 343 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक शेयर पीक से करीब 20% नीचे कारोबार कर रहा है, जोकि एंट्री का बढ़िया मौका है. इससे पहले एंटीक (Antique) ने भी बुलिश रेटिंग के साथ 373 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श लें. यहां ब्रोकरेज की ओर से दी गई सलाह उनकी अपनी है, गुडरिटर्न्स की जिम्मेदारी नहीं है.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications