शेयर बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. पहली बार सेंसेक्स 76700 और निफ्टी 23300 का रिकॉर्ड स्तर टच किया. बैंक निफ्टी और PSU इंडेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए. बाजार की तेजी से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी रिकॉर्ड स्तर के पार निकल गया है, जोकि 5.1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है. इस तेजी में खासकर सरकारी शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही. ऐसे में काफी निवेशकों में निराशा है कि तेजी में मुनाफा कमाने का मौका छूट गया. इसलिए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए 3 शेयरों को पिक किया है. इसमें फंडामेंटल और टेक्निकल पिक्स शामिल हैं.
खरीदारी के लिए 3 सरकारी शेयर
ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने खरीदारी के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के शेयर को खरीदने की राय दी. शेयर पर 925 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 3 जून को 905 रुपए के भाव पर बंद हुआ, जोकि 9% ऊपर बंद हुआ. पहली बार मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है.
सरकारी कंपनी ONGC पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की राय दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की रेटिंग है. शेयर पर 340 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 3 जून को भाव 7% ऊपर 284 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. 1 साल में शेयर ने शेयरहोल्डर्स को 80 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
कोयला खदान कारोबार से जुड़ी हुई सरकारी कंपनी कोल इंडिया का शेयर भी फोकस में है. शेयर पर 515 रुपए का टेक्निकल टारगेट है. शेयर को 491 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदें. शेयर सोमवार को 512.05 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. मार्केट की तेजी में शेयर 4.2% उछला.

4-6 महीने के लिए मार्केट आउटलुक
प्राइम वेल्थ फिनसर्व के को-फाउंडर और एग्जिक्युटिव डायरेक्टर चक्रवर्धन कप्पाला ने कहा कि 6 एग्जिट में भाजपा की नेतृत्व वाली NDA की जीत से बाजार में जोश दिख रहा. ऐसे में निफ्टी 50 इंडेक्स इलगे 4 से 6 महीने में करीब 7% तक की मजबूती दिखा सकता है. ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 इलेक्शन के बाद म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों का आंकड़ा 6 महीने में 15% तक बढ़ा. क्योंकि निवेशकों को इकोनॉमिक आउटलुक पर भरोसा हुआ.
पिछले 5 सालों से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की औसत ग्रोथ 12% है. ये आगे निवेशकों के बढ़ते भरोसे की वजह बढ़ेगा. खास फंड्स की बात करें तो सेक्टर फंड्स, बिजनेस सायकल फंड्स और PSU फंड्स में निवेश आने की संभावना है.
किन सेक्टर में बनेगा प्रॉफिट
अरिहंट कैपिटल के जॉइंट एमडी अर्पित जैन ने कहा कि आने वाले तक मार्केट में रैली देखने को मिल सकती है. लेकिन हालिया तेजी के बाद मार्केट में प्रॉफिटबुकिंग की संभावना है. बजट रैली में डिफेंस, रेलवे और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में तेजी जारी रहेगी. इसके अलावा फाइनेंशियल्स सेक्टर भी तेजी दिखा सकता है.
उन्होंने कहा कि निवेशक मौजूदा हाई पर कुछ प्रॉफिटबुकिंग की सोच सकते हैं. आगे इंतजार कर बाजार में गिरावट पर एंट्री करेंगे. लंबी अवधि के लिए बाजार पर पॉजिटिव नजरिया है. शॉर्ट टर्म के लिहाज से बाजार स्थिरता दिखा सकता है जब तक की जुलाई बजट की डीटेल्स ना आ जाए. अर्पित जैन ने कहा कि BPCL और IDBI Bank के शेयरों में तेजी की क्षमता देख रहे हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications