Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से एक और कदम आगे बढ़ाते हुए हेडमास्टरों के पहले बैच को आईआईएम अहमदाबाद से प्रशिक्षण लेने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हेडमास्टरों को रवाना करने के बाद सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि यह दिन प्रदेश के इतिहास में बहुत जरुरी दिन है। सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि जहां प्रिंसीपलों का प्रतिनिधि मंडल प्रशिक्षण लेकर सिंगापुर से वापस आ रहा है। उन्होंने कहा कि वहीं, यह बैच अपनी महारत को और बेहतर बनाने के लिए अहमदाबाद जा रहा है।

सीएम मान ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करना है। जिससे छात्र दुनिया भर में कान्वेंट स्कूलों में पढ़े-लिखे विद्यार्थियों का मुकाबला कर सकें।
उन्होंने कहा कि जिस तरह बेहतर प्रशिक्षक बढ़िया खिलाड़ी पैदा करते है, उसी तरह बेहतर अध्यापक आने वाले वक्त के लिए योग्य विद्यार्थियों को तैयार करने में मददगार होगा।
सीएम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार के पास फंड की बिल्कुल भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने पद संभालने के बाद सभी कानूनी बाधाओं को दूर करते हुए और प्रशासकीय बाधाओं को दूर करते 12 हजार 710 अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर करना हमेशा एजंडे पर रखा था।
सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि इस उद्देश्य अध्यापकों के सुरक्षित फ्यूचर को यकीनी बनाना है। क्योंकि उनका दृढ़ विश्वास है कि यदि अध्यापकों का फ्यूचर सुरक्षित है, तो ही वह विद्यार्थियों की किस्मत को बदल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी की जायज कठिनाई को हल किया जायेगा। राज्य सरकार की तरफ से जिसके लिए हर संभव प्रदेश किए जा रहे है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications