Punjab: बठिंडा और दिल्ली के बीच हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई है। सोमवार को दिल्ली से बठिंडा की पहली उड़ान में 10 यात्रियों ने और बठिंडा से दिल्ली की पहली उड़ान में 14 यात्रियों ने यात्रा की। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली से बठिंडा पहुंचे यात्रियों का स्वागत किया।
यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी। इस हवाई सेवा को वर्ष 2016 में बठिंडा - दिल्ली और जम्मू के लिए शुरू की गई थी और इसको कोरोना के वजह से वर्ष 2020 में बंद कर दी गई थी।

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि इस हवाई सेवा के शुरू होने से पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों को भी लाभ होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि यह हवाई सेवा हफ्ते में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट चलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश किया जा रहा है कि इन उड़ानों को सप्ताह में 3 दिन से बढ़ाकर 5 दिन किया जाए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली से बठिंडा या बठिंडा से दिल्ली आने-जाने वाले उद्योगपतियों और व्यापारियों को इस उड़ान से काफी लाभ होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बठिंडा से दिल्ली के बीच फ्लाइट के टिकट की कीमतें की बात करें तो फिर यह 2 हजार रु होगी। यह विमान सेवा एलायंस एयर की ओर से शुरु की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलायंस एयर की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक, 42 सीट वाला विमान दिल्ली एयरपोर्ट से 1.25 बजे उड़ान भरेगा। वही, यह विमान बठिंडा 2.40 बजे पहुंचेगा।
वहीं, बठिंडा से दोपहर 3.05 बजे विमान उड़ान भरेगा और 4.15 बजे दिल्ली पहुंचेगा। बठिंडा से दिल्ली के बीच का सफर 55 मिनट का होगा।
इससे पहले सितंबर महीने में लुधियाना के साहनेवाल हवाई अड्डे लुधियाना से हिंडन के बीच हवाई सेवा शुरू की गई थी। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इस 19 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाया था। लुधियाना से हिंडन की यह यात्रा केवल एक घंटे में पूरी होगी। राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा था कि लुधियाना से नांदेड़ साहिब और जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए भी बेहद ही जल्द फ्लाइट शुरू की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications