Punjab Govt : सीएम भगवंत मान की तरफ से बुधवार को घोषणा की गई है कि सरकार प्रदेश भर में निरंतर हो रही भारी बारिश की वजह से लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवान मान की तरफ से कहा गया है कि वे प्रदेश भर में नियमित अपडेट लेकर स्थिति के हर हाल पर नजर रख रहे हैं। सीएम मान की तरफ से कहा गया हैं कि पानी का स्तर और जिलों में किए जा रहे राहत के उपायों के संबंध में जिला प्रशासन के जरिए नियमित संपर्क रखा जा रहा है।

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस विकट संकट के इस वक्त में नागरिकों की सहायता करना सरकार का कर्तव्य है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए किसी भी तरह की कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है और हर नागरिक तक सहायता पहुंचाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की तरफ से मदद पहुंचाई जा रही है। सीएम मान की तरफ से कहा गया हैं कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राहत सुनिश्चित करने पर खास तौर पर जोर दिया जा रहा है। जिससे नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सभी बांध सुरक्षित है और पानी खतरे के निशान के नीचे बह रहा है। मुख्य मंत्री की तरफ से कहा गया है कि पहले से ही सभी कैबिनेट मंत्री, विधायकों और अधिकारी अपने -अपने क्षेत्रों में हैं।
सीएम भगवंत मान की तरफ से कहा गया हैं कि सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी संकट के इस वक्त जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच रहे हैं जल के बढ़ते स्तर से नागरिकों के जीवन और नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत तंत्र बनाया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications