
Punjab Government Scheme : पंजाब सरकार के द्वारा लड़कियों के लिए एक योजना शुरुआत की गई हैं। पंजाब सरकार की इस योजना नाम नाम माई भागो विद्या योजना है। पंजाब सरकार इस योजना के माध्यम से 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ाई करने वाली लड़कियों को मुफ्त में साईकिल प्रदान करती हैं। माई भागो विद्या योजना लड़कियों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। अगर आप इस योजना में आवेदन करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो फिर चलिए जानते हैं पंजाब सरकार की इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
क्या है सरकार की इस योजना का लाभ
राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त में साइकिल प्रदान की जाती है। माई भागो विद्या योजना स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों के स्तर के अनुपात को कम करता है। यह योजना उन लड़कियों के लिए सहायक साबित हो सकती है जो स्कूल जाने के लिए वाहनों का खर्चा नहीं उठा सकती है।
क्या है पात्रता
अगर हम इस योजना में पात्रता की बात करें, तो लड़कियां अगर पंजाब राज्य की निवासी है, तो इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। पंजाब सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए लड़कियों का 9वीं 10वीं 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली होनी चाहिए। योजना में आवेदन करने के लिए बालिका को गरीबी रेखा (बीपीएल) के नीचे होना जरूरी है।
माई भागो विद्या योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
पंजाब सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जैसे आपको अपने पहचान पत्र की जरूरत होगी। इसके लिए आप आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है साथ ही आपको बीपीएल कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। इसके साथ ही जाति प्रमाण पत्र और विद्यालय का प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
पंजाब सरकार की इस योजना में कैसे करें आवेदन
पंजाब सरकार की माई भागो विद्या योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक सरकारी स्कूल या महाविद्यालय के प्रिंसिपल के पास जाना होगा। आवेदक पंजाब में संबंधित जिले में शिक्षा अधिकारी के पास भी जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications