Punjab government will conduct lectures on EDUSAT: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित करने और कॅरियर काउंसलिंग के विषयों पर जानकारी देने के लिए विशेष लैक्चर करवाए जाएंगे।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग की तरफ से पंजाब के सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों के लिए एजूसेट पर 35 मिनट का लाइव लैक्चर आज से प्रसारित करना शुरू किया जाएगा।

डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा, विनय बुबलानी ने बताया कि राज्य के सभी सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों संबंधी जानकारी देने के लिए एजूसेट के जरिये लाइव प्रेरणात्मक लैक्चर प्रसारित किये जाएंगे। इन लैक्चरों का उद्देश्य कॅरियर सम्बन्धी शिक्षा प्रदान करना और विद्यार्थियों को प्रेरित करना है।
खेल विभाग के सहयोग से पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सभी सीनियर सेकंडरी स्कूलों के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 7 अगस्त, 2023 को "खेल की महत्ता और नौकरियों के मौके" विषय पर लाइव लैक्चर प्रसारित किया जायेगा।
इन लैक्चरों को रिकॉर्ड भी किया जायेगा, जिनको बाद में अपलोड भी किया जाएगा। इससे विद्यार्थी किसी भी समय यह लैक्चर दोबारा देख सकें। शिक्षा विभाग के डा. श्रुति शुक्ला (पीईऐस काडर अकादमीशियन) और श्री मनदीप ( जिम्नास्टिक कोच) इस प्रोग्राम को लाइव प्रसारित करेंगे और वे विद्यार्थियों को खेल से सम्बन्धित सभी नीतियों, सहूलतों और नौकरी हासिल करने सम्बन्धी भी अपेक्षित शिक्षा प्रदान करेंगे।
एजूसेट एक शैक्षणिक उपग्रह है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने सितम्बर 2004 में एजूसेट को एक कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थापित किया था। यह पूर्णतः शिक्षण सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से छोड़ा गया है। इससे दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
शैक्षिक कार्यक्रमों में इन्सेट की लाभदायकता को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अक्टूबर 2002 में एजूसेट की संकल्पना पर विचार किया गया तथा इस सेटेलाइट 20 सितम्बर, 2004 को प्रक्षेपित किया गया। एजूसेट पहला भारतीय सैटेलाइट जिसे है शैक्षिक क्षेत्र में सेवा हेतु विशेष रूप से तैयार किया गया है तथा जो देश में शैक्षिक सैटेलाइट के अन्तर्गत दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था हेतु कार्य करता है। इसे विशेष रूप से आडियो वीजियोल माध्यम के लिए तैयार किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications