Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को 76 आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत की गई है। सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने धुरी से इन आम आदमी क्लीनिक का शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह की तरफ से कहा गया है कि मौजूदा वक्त में 403 गांवों और 180 शहरों में 583 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन आम आदमी क्लीनिक का अभी तक 44 लाख से अधिक लोगों ने फायदा उठाया है।

जबकि इन इन आम आदमी क्लीनिक से 20 लाख से ज्यादा लोगों ने मुफ्त में मेडिकल टेस्ट करवाया हैं। 38 तरह के टेस्ट को इन क्लीनिकों पर किया जाता है। इसके साथ ही इन क्लीनिकों में 80 तरह की दवाएं नागरिकों को दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक इन क्लीनिकों से 30 करोड़ रु से ज्यादा की दवाएं दी जा चुकी हैं।
उनकी तरफ से बताया गया है कि इन इमरजेंसी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नई योजना के तहत 550 हाउस सर्जन 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। सरकार की तरफ से इनकी सैलरी को बढ़ा दिया गया है। इनकी सैलरी को 30 हजार रु से बढ़ा कर 70 हजार रु कर दी है।
उन्होंने बताया कि इसका असर कहा हुआ कि बाढ़ के वक्त में 300 डॉक्टरों ने बेहतर सेवाएं दी हैं। प्रदेश में 40 जिला स्तरीय अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। इनमें 19 जिलास्तरीय, 6 सब डिवीजन और 15 कम्युनिटी अस्पताल शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उद्घाटन से पहले मुख्य मंत्री भगवंत मान ने अब ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्य क्रांति की तरफ बढ़ता पंजाब पिछले वर्ष आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हमने 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए थे।
जिसका आंकड़ा 1 वर्ष में ही 583 पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हम आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर 76 और नए आम आदमी क्लीनिक लोक समर्पित कर रहे हैं। जिससे इनके आंकड़े में इजाफा हो जायेगा और यह गिनती बढ़कर 659 हो जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications