Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सड़क हादसों में नागरिकों की जान बचाने के लिए एक नई योजना लागू करने जा रही है। जिसके तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान बचाओ और 5 हजार रुपये का इनाम पाओ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा काउंसिल की बैठक में यह निर्णय पंजाब भवन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में लिया गया है।

मंत्री की तरफ से बताया गया है कि इस योजना के तहत सहायता करने वाले व्यक्ति को अस्पताल के डॉक्टर की द्वारा या पुलिस के द्वारा 'अच्छा मददगार' का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। जिसके साथ वह डिप्टी कमिशनर दफ्तर के माध्यम से यह राशि लेने के योग्य होगा।
कौंसिल के चेयरमैन लालजीत भुल्लर की तरफ से कहा गया है कि इस योजना से सड़क हादसों में जख्मी हुए व्यक्ति को वक्त रहते जान को बचाने की प्रक्रिया को उत्साह मिलेगा। इसके साथ ही व्यक्ति भी पीड़ित की मदद के लिए उत्साहित होंगे।
इतना ही नहीं इसके साथ ही बैठक में अमृतसर के लिए 'ट्रैफिक प्रबंधन योजना' को भी स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत अमृतसर को 'मॉडल ट्रैफिक सिटी' बनाने के लिए 2 करोड़ 56 लाख रुपए जारी किए जाएंगे।
इस पैसे के साथ 'सडक सुरक्षा और एक्सीडेंट रिस्पांस यूनिट' गठित करने सहित सड़कीय ट्रैफिक प्रबंधन, रिकवरी वैनों और ऐंबूलैंसों की खरीद के अलावा यातायात से संबंधित अन्य काम किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट के लागू होने से अमृतसर में ट्रैफिक की परेशानी दूर होगी। मंत्री की तरफ से कहा गया है कि 'जिला सड़क सुरक्षा समितियों' के लिए डिप्टी कमिश्नरों को पहले पड़ाव के तहत 4 करोड़ रु की राशि जारी की गई हैं।
उनकी तरफ से कहा गया है कि बड़े जिलों में 20-20 लाख रु की राशि दी गई है। इसके साथ ही छोटे जिलों को 15-15 लाख रुपए की राशि दी गई है। इस राशि से ट्रैफिक में सुधार सहित सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी।
इतना ही नहीं इसके साथ ही इसी दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह की तरफ से बताया गया है कि सड़क हादसों के पीड़ित के लिए स्थापित किए गए प्रदेश के 5 ट्रामा केयर सेंटर को शीघ्र ही नई मशीनें मुहैया करवाई जाएंगी।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications