Punjab Govt: पंजाब सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए पंजाब के सभी सरकारी विभागों में सीधी भर्ती और प्रमोशन कोटे में बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए 20 जुलाई 2023 से 20 सितंबर, 2023 तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से कहा गया हैं कि पंजाब सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा हैं कि दिव्यांगों के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।

डॉ. बलजीत कौर की तरफ से कहा गया हैं कि इस संबंध में 32 विभागों ने जानकारी उपलब्ध करायी है। उन्होंने कहा कि जानकारी के आधार पर कुल 920 रिक्तियां हैं। इस पदों में सीधी भर्ती से भरे जाने वाले पदों की संख्या शामिल है। इसके साथ ही प्रमोशन से भरे जाने वाले पदों की संख्या भी शामिल है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अन्य विभागों से बैकलॉग रिपोर्ट तत्काल प्राप्त कर इस अभियान में शामिल करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि दिव्यांग व्यक्तियों के रोस्टर रजिस्टर को उचित तरीके से बनाए रखे जाए।
ताकि फ्यूचर में दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांग अधिकार अधिनियम, 2016 और राज्य सरकार के निर्देशों के मुताबिक सीधी भर्ती और पदोन्नति का फायदा वक्त पर मिल सके।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से इस संबंध में विभाग को कार्यशाला आयोजित करके मास्टर ट्रेनर तैयार करने का आदेश दिया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से यह भी कहा गया हैं कि ये प्रशिक्षक प्रधान कार्यालयों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में दिव्यांगों के रोस्टर रजिस्टर को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सभी स्तरों पर प्रशिक्षण प्रदान करके फ्यूचर में दिव्यांग कोटे के पद रोस्टर रजिस्टर निर्देशों के मुताबिक तैयार करना सुनिश्चित करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications