Punjab Govt : सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने सतलुज जल विद्युत निगम के साथ 1200 मेगावाट बिजली खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
सीएम मान ने पंजाब भवन में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएसपीसीएल ने पंजाब और देशभर के सौर ऊर्जा प्रोजेक्टों से बिजली खरीद के लिए टेंडर जारी किए थे।

उन्होंने बताया कि ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बीकानेर (राजस्थान), सतलुज जल विद्युत निगम और भुज स्थित अपने संयंत्रों से 2.53 रु प्रति यूनिट के हिसाब से 1 हजार मेगावाट और होशियारपुर (पंजाब) से 2.75 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 200 मेगावाट बिजली सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया था।
उन्होंने कहा कि मुकाबले की बोली के लिए पहली बार सविस चैलेंज विधि लागू की गई थी। मान ने कहा कि पहले 2.59 रु प्रति यूनिट की बोली लगी थी लेकिन बातचीत करने पर यह भाव 2.53 रुपये पर आ गया।
सीएम मान ने कहा कि 200 मेगावाट बिजली सप्लाई के लिए प्रति यूनिट 2.79 रु की बोली लगाई गई थी लेकिन आखिरी में 2.75 रु प्रति यूनिट पर सहमति बनी। इस तरह प्रदेश सरकार ने 431 करोड़ की बचत की है।
सूबे के मुख्य मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कंपनियों के साथ किए गए समझौते पब्लिक किए है। उन्होंने कहा कि मौजूदा युग सौर ऊर्जा का युग है, जिस वजह से हमने यह समझौता किया है।
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा की खरीद का यह समझौता देश में बड़ा समझौता है। प्रदेश सरकार गोइंदवाल बिजली प्लांट खरीदने के लिए भी आगे बढ़ रही है और प्रदेश में अन्य प्राइवेट थर्मल प्लांटों के साथ समझौतों में जरूरी संशोधनों के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए कैसे लुटते हैं
सीएम मान ने कहा कि पंजाब बिजली की बैंकिंग के लिए नीति लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पंजाब को बिजली सरप्लस वाला राज्य बनाना है। यह लोगों को सस्ती बिजली मुहैया कराने में एक काफी बड़ा कदम होगा।
उन्होंने बताया कि यह सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट 18 महीनों के भीतर कार्यशील होंगे। रोजाना 83 लाख यूनिट का बिजली का अनुमानित उत्पादन होगा। सीएम ने स्पष्ट किया कि किसानों को भविष्य में मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Fake Mobile app से रहे सावधान, आईआरसीटीसी ने जारी किया अलर्ट
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications