Fixed Deposit : अगर आप पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहक है तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और एनआरओ टर्म डिपॉजिट (एनआरओ टीडी) की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है।
ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है। 1 सितंबर से बढ़ी हुई ब्याज दर लागू हो चुकी है। 2 करोड़ रु से 10 करोड़ रु तक जमा राशि वाली ऐसी एफडी जो 271 दिन से 1 वर्ष की अवधि में मैच्योर होगी, उनकी ब्याज दरों में इजाफा किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएनबी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब ग्राहकों को कॉलेबल डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट्स पर 6.75 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाए तो नॉन-कॉलेबल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर वार्षिक 6.80 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसी प्रकार कॉलेबल एनआरओ टर्म डिपॉजिट पर ग्राहकों को वार्षिक 6.80 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक ने अपनी नॉन-कॉलेबल एफडी पीएनबी उत्तम की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी कर दिया हैं। 15 लाख रु की राशि से ऊपर जमाराशि वाली और 271 दिनों से लेकर 1 वर्ष की अवधि से कम में परिपक्त होने वाली पीएनबी उत्तम एफडी पर अब बैंक वार्षिक 6.80 प्रतिशत ब्याज देगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि बैंक की नॉन-कॉलेबल घरेलू एफडी में प्रीमैच्योर विद्ड्रॉल की परमिशन नहीं होगी।
ब्याज दर में इजाफे के पहले कॉलेबल डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट्स की ब्याज दर 6.50 प्रतिशत और नॉन-कॉलेबल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट्स की ब्याज दर 6.55 फीसदी वार्षिक थी।
वही, पहले कॉलेबल एनआरओ टर्म डिपॉजिट्स पर सालाना 6.55 प्रतिशत ब्याज ग्राहकों को मिल रहा था। पहले पीएनबी उत्तम स्कीम के लिए ब्याज दर 6.55 प्रतिशत सालाना थी। बैंक के अनुसार बढ़ी हुई ब्याज दरों का फायदा नए और मौजूदा ग्राहक उठा सकते हैं।
2 करोड़ रु से कम राशि की एफडी पर बैंक वार्षिक 3.5 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की अवधि के लिए बैंक एफडी ऑफर करता है।
पंजाब नेशनल बैंक 2 करोड़ रु से कम रहा वाली 1 वर्ष में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
इसी तरह 1 वर्ष से ऊपर और 444 दिनों में पूरी होने वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। 5 से अधिक और 10 वर्ष तक मैच्योर होने वाली एफडी पर ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications