PVR Inox Share: कई दिनों बाद एक बार फिर सिनेमा घरों की रौनक लौट आई है। इसका सबसे बड़ा कारण हाल ही में आई रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को माना जा रहा है। इसके अलावा विकी कौशल की सैम बहादुर ने भी लोगों को वापस सिनेमा हॉल में लौटने के लिए मजबूर कर दिया है। इन दोनों मूवी ने पीवीआर आइनॉक्स में लोगों की भीड़ को बढ़ा दिया है और इसका असर इन कंपनी के शेयर स्टॉक पर साफ-साफ देखा जा सकता है।
एनिमल से पहले जब शाहरुख खान की पठान आई थी तब भी सिनेमा हॉल में ऐसी ही भीड़ देखने को मिली थी। एनिमल इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म ने शाहरुख खान स्टारर पठान का रिकॉर्ड 2 दिसंबर को ही तोड़ दिया था और 116 करोड़ रुपए की कमाई की थी। लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक इस मूवी ने अब तक 202.57 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। वहीं विकी कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने भी ओपनिंग डे के दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इन दोनों मूवी के रिलीज होने के बाद शुक्रवार को पीवीआर आइनॉक्स के शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए थे, हालांकि उस समय तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े नहीं जारी किए गए थे।
विशेषज्ञों के मुताबिक पीवीआर आइनॉक्स के शेयर में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। नवंबर में क्रिकेट वर्ल्ड कप की वजह से भी भारत के सिनेमा हॉल की भीड़ काफी कम हो गई थी। लेकिन एनिमल के बाद कई और ऐसी एक्शन थ्रिलर मूवी आ रही हैं, जो दर्शकों को सिनेमा घर में खींच सकती हैं और इसी वजह से इस कंपनी के स्टॉक को फायदा हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले समय में इसका शेयर 2200 रुपए से ज्यादा के स्तर को छू सकता है।
वर्ल्ड कप के दौरान कई सिनेमा हॉल ने हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप की स्क्रीनिंग की थी। इस दौरान एक आंकड़े के मुताबिक 150 सिनेमा घर में क्रिकेट लगाया गया था और लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स भी देखने को मिला था। वर्ल्ड कप फाइनल के दिन भी स्क्रीनिंग से सिनेमा हॉल को काफी फायदा हुआ है। सालार, डंकी और एक्वामन की दूसरी पार्ट जैसी मूवीज आने वाले समय में दर्शकों को सिनेमाघर में आकर्षित कर सकती हैं और इससे सिनेमा हॉल की भीड़ बढ़ सकती है।
आज पीवीआर आइनॉक्स के शेयर का हाल
आज यानी 4 दिसंबर को बाजार खुलने के बाद पीवीआर आइनॉक्स के शेयर में 0.44 प्रतिशत की तेजी देखी गई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर पीवीआर आइनॉक्स के शेयर 1748.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अगर बात की जाए पिछले 52 हफ्ते के उच्च स्तर की तो यह 1775 रुपए रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्ते का निचला स्तर 1730 रुपए रहा है।
अगर बात की जाए पिछले 6 महीने की तो आपको बता दें कि इस समय पीवीआर आइनॉक्स के शेयर की कीमत 1748 रुपए के आसपास है। 6 महीने पहले यह शेयर 1430 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान कंपनी ने अपने निवेशकों को करीब 22 प्रतिशत तक का जबरदस्त रिटर्न भी दिया है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के समय और उसके बाद सिनेमा हॉल बंद हो जाने से और ओटीटी प्लेटफॉर्म के आ जाने से सिनेमा की भीड़ काम हो गई थी और इसका असर पीवीआर आइनॉक्स के स्टॉक पर साफ दिख रहा था।
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार मार्केट जोखिम के अधीन है, कृपया निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications