Q2 Results Stocks: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हलचल दिखा रहे. बाजार में नतीजों के चलते स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहा है. एक्शन दिखाने वाले इन शेयरों में नतीजों के बाद आज 21 अक्टूबर को तेज एक्शन है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, विप्रो समेत टेक महिंद्रा पर आगे की स्ट्रैटेजी दी है.
नतीजों वाले शेयरों में तेज एक्शन
सितंबर तिमाही के बाद एक्सिस बैंक का शेयर हल्की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. शेयर शुक्रवार को 1195 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. फिलिप कैपिटल ने एक्सिस बैंक के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. लार्ज कैप स्टॉक पर शेयर ने 1450 रुपए का टारगेट दिया है. तिमाही प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा. सालाना आधार पर ब्याज से कमाई 9.5 फीसदी बढ़ी है. हालांकि, मार्जिन में तिमाही आधार पर गिरावट देखने को मिला है. इस दौरान कॉस्ट ऑफ फंड स्थिर रहा.
विप्रो के शेयर में हलचल की उम्मीद
विप्रो का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में ठीकठाक रहा. गाइडेंस कमजोर रहे. यही वजह है कि लार्ज कैप स्टॉक पर फिलिप कैपिटल ने न्यूट्रल की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 480 रुपए का टारगेट दिया है, जोकि पहले 500 रुपए प्रति शेयर था. बता दें कि 18 अक्टूबर को 548.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. तिमाही आधार पर विप्रो का CC में आईटी सर्विस रेवेन्यू 06% बढ़ा, जोकि अनुमान से बेहतर रहा. गाइंडेंस कमजोर रहा, जोकि 0.0 फीसदी से घटाकर -2.0 फीसदी कर दिया. यह Q3 के लिए सतर्कता को दर्शा रहा है.
Q2 नतीजों का असर शेयर पर दिखेगा
फिलिप कैपिटल ने नतीजों वाले शेयर में टेक महिंद्रा को भी पिक किया है. शेयर पर न्यूट्रल की रेटिंग को बरकरार रखते हुए 1530 रुपए का टारगेट दिया है. सितंबर तिमाही में आईटी कंपनी के ठीकठाक प्रदर्शन और ग्रोथ आउटलुक की अनिश्चितता को देखते हुए ब्रोकरेज ने यह रेटिंग दी है. साथ ही शेयर का रिस्क रिवॉर्ड भी फेवरेबल नहीं है. कंपनी FY25 के लिए वेज हाइक को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, जोकि एट्रीशन रेट को बढ़ा सकता है. साथ ही कम्युनिकेशन, मैन्युफैक्चरिंग वर्टिकल में चुनौतियों से ग्रोथ आउटलुक पर असर पड़ा है.

इंफोसिस के शेयर में बनेगा पैसा
नतीजों वाले शेयर में एक और आईटी कंपनी इंफोसिस भी है, जोकि अनुमान के मुताबिक ग्रोथ, आउटलुक में सुधार के चलते फोकस में है. इंफोसिस के शेयर पर फिलिप कैपिटल ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 2190 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि टियर-1 में इंफोसिस अपने प्रतिद्वंदियों को आउटपरफॉर्म करेगी. इसका डिविडेंड यील्ड भी 2.6 फीसदी के साथ आकर्षक हो गया है. यही वजह है कि शेयर पर खरीदारी की रेटिगं दी है.
अच्छे नतीजों से भागेगा ये स्टॉक
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 1900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने कहा कि सितंबर तिमाही में ब्याज से कमाई अनुमान बेहतर रही. रिटेल ग्रोथ भी ढाई फीसदी से ज्यादा रही. तिमाही आधार पर डिपॉजिट्स के आंकड़ों में भी पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications