
Quant Small Cap Fund : म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस समय सबसे मुश्किल काम म्यूचुअल फंड स्कीमों में से किसी एक को चुनना होगा। सबसे बड़ी समस्या सही चुनाव है और हम इसके बारे में आपकी मदद कर सकते हैं। कई स्कीमें हैं, जो बीते सालों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर चुकी हैं। यहां भी हम आपको एक ऐसी ही स्कीम की जानकारी देंगे, जिसने 3 सालों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है।
क्वांट स्मॉल कैप फंड में एसआईपी के जरिए निवेश किया गया पैसा लगभग दोगुना
अगर आप 2020 की जनवरी में इस स्कीम में एसआईपी शुरू करते तो हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करके आपका कुल फंड 6.96 लाख रुपये हो जाता। इसका मतलब है कि आपने 3.6 लाख रुपये का निवेश किया और 3 साल बाद आपको मिल रहे होते 6.96 लाख रुपये। यह 93.4 फीसदी का भारी रिटर्न है। लेकिन ध्यान ये भी रहे कि स्मॉल कैप फंड जोखिम भरे होते हैं और आप कभी अनुमान नहीं लगा सकते कि इनकी कीमतें कब गिर जाएं और यह भी साफ है कि स्मॉल कैप शेयरों की कीमतें लार्जकैप की तुलना में तेज रफ्तार से गिरती हैं। इसलिए ये अस्थिर होते हैं।
क्वांट स्मॉल कैप फंड का पोर्टफोलियो
जाहिर है, स्कीम के पोर्टफोलियो का प्रमुख हिस्सा स्मॉल कैप का ही होगा। इसमें आरबीएल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बीकाजी फूड्स, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर आदि शामिल हैं। आईटीसी, पोर्टफोलियो की लिस्ट में टॉप पर है। इसके अलावा लिस्टेड कुछ अन्य शेयरों ने अतीत में अस्थिरता दिखाई है, विशेष रूप से पंजाब नेशनल बैंक जैसे शेयरों में।
कुछ साल पहले निवेश करने वाले निवेशक खुश
इस स्कीम में कुछ साल पहले निवेश करने वाले निवेशक काफी खुश हैं और उन्होंने अच्छा रिटर्न हासिल किया है। क्वांट स्मॉल कैप फंड के फंड का साइज लगभग 2870 करोड़ रुपये का है, जो कि स्मॉल कैप फंड के लिए बुरा नहीं है।
क्या आपको अभी स्मॉल कैप फंड में निवेश करना चाहिए?
आम तौर पर स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जाती। आइए कुछ फैक्ट्स के साथ देखें और तय करें कि क्या यह स्कीम आपके लिए बेहतर है या नहीं। सबसे पहले तो अगर आपने कहीं से बड़ा मुनाफा कमाया है और उसमें से पैसा नहीं निकालने का फैसला किया है, तो यह स्कीम एक बुद्धिमान विचार नहीं हो सकती। दूसरे, अगले कुछ वर्षों में इसी तरह के रिटर्न की उम्मीद करना थोड़ा दूर की कौड़ी होगी, क्योंकि ये स्कीम कोरोना काल में फायदा ले चुकी है।

ये है जरूरी बातें
किसी भी विश्लेषक या अनुभवी निवेशक के लिए विश्वास के साथ यह कहना मुश्किल है कि पिछले ट्रैक रिकॉर्ड का मतलब भविष्य के लिए सबसे अच्छा रिटर्न होता है। अतीत में ऐसी म्युचुअल फंड योजनाओं को देखा गया है जिन्होंने अपने ऐतिहासिक रिटर्न को दोहराया नहीं है। पर आप एसआईपी कर सकते हैं, यदि आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications