नई दिल्ली, सितंबर 22। राधाकिशन दमानी भारत के एक दिग्गज निवेशक हैं। अहम बात यह है कि वे अब भारत के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। बुधवार को आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 रिलीज की गयी, जिसमें यह सामने आई है कि दमानी के पास जितनी दौलत है, उसके दम पर वे भारत के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। आपको बता दें कि एक कंपनी है एवेन्यू सुपरमार्ट्स, जो कि रिटेल चेन डीमार्ट चलाती है, उसका मालिकाना हक राधाकिशन दमानी के पास ही है। आगे जानिए उनकी दौलत और हर घंटे की कमाई।
दमानी की दौलत
आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार दमानी के पास इस समय 1.75 लाख करोड़ रुपये की दौलत है। इससे 67 साल के दमानी पहले के मुकबाले 2 पायदान ऊपर चढ़े हैं और इस खास रिच लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में गौतम अडानी पहले और मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर हैं।
हर घंटे की कमाई
दमानी की दौलत पिछले पांच साल में 280 पर्सेंट उछली है। नंबरों में ये आंकड़ा 1,28,800 करोड़ रुपये का है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रिच लिस्ट में जो डेटा सामने आया है उससे पता चलता है कि दमानी हर दिन 57 करोड़ रुपये कमाते रहे हैं, जो कि हर घंटे के लिहाज से करीब 2.5 करोड़ रु होता है।
पिछले एक साल में कितनी बढ़ी दौलत
पिछले एक साल में दमानी की दौलत में 13 फीसदी का उछाल आया है। दमानी की एवेन्यू सुपरमार्ट्स के देश भर में 200 से ज्यादा डीमार्ट स्टोर हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 22 सितंबर 2022 को बीएसई पर करीब सवा 3 बजे 4439.10 रुपये पर हैं। आज इसके शेयर में 3 फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 2,87,553 करोड़ रु के करीब है।
कैसे हुई शुरुआत
पहले तो दमानी ने स्टॉक मार्केट इनवेस्टमेंट से अच्छी दौलत बनाई। फिर उसके बाद 2002 में डीमार्ट स्टोर्स खोला और उद्यमी बन गए। राधाकिशन दमानी बिग बुल कहे जाने वाले स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला के दोस्त रहे हैं। आपको बता दें कि दमानी के पास एवेन्यू सुपरमार्ट्स के अलावा वीएसटी इंडस्ट्रीज और इंडिया सीमेंट्स में भी बड़ी हिस्सेदारी है। उनके पास अन्य जिन प्रमुख कंपनियों के शेयर हैं, उनमें ट्रेंट, युनाइटेड ब्रेवरीज, 3एम इंडिया, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर शामिल हैं।
सबसे अमीर युवा
आईआईएफएल वेल्थ हुरुन 2022 लिस्ट, जो कि भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट है, जेप्टो के को-फाउंडर कैवल्या वोहरा शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस साल पहली बार इस लिस्ट में जगह बनाई है। वोहरा के अलावा फिजिक्सवाला के को-फाउंडर अलख पांडे भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनके अलावा कई और स्टार्ट अप फाउंडरों को भी पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली है। वोहरा की आयु केवल 19 साल की है। वे इस उम्र में देश के सबसे अमीर युवा भारतीय बन गए हैं। अहम बात यह भी है कि वह देश के पहले इतनी कम आयु के टीनेजर भी बन गए हैं, जिसके पास 1,000 करोड़ रु से अधिक दौलत है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications