डी-मार्ट के दमानी देश के दूसरे सबसे अमीर बने। जी हां डी-मार्ट की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट के मालिक राधाकृष्ण दमानी देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
नई दिल्ली: डी-मार्ट के दमानी देश के दूसरे सबसे अमीर बने। जी हां डी-मार्ट की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट के मालिक राधाकृष्ण दमानी देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को दमानी की संपत्ति 1.27 लाख करोड़ रु. पहुंच गई। जबकि बुधवार को ही दमानी 5वें सबसे अमीर शख्स बने थे। मालूम हो कि कंपनी में दमानी परिवार के 80% शेयर हैं। अमेजन : सेल में भारी छूट पर बिक रहा एप्पल फोन, बस 2 दिन के लिए है मौका ये भी पढ़ें
तीन दिन में संपत्ति 1 हजार करोड़ रुपए बढ़ी
वहीं 5 फरवरी को उन्होंने शेयर होल्डिंग घटाकर 77.27% करने की घोषणा की। शुक्रवार को कंपनी के शेयर तो सिर्फ 0.5% उछले, लेकिन अन्य कंपनियों में उनके शेयर की वैल्यू बढ़ने से संपत्ति में 400 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। पिछले तीन दिन में उनकी संपत्ति 1 हजार करोड़ रुपए बढ़ चुकी है। शेयर बाजार में दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट की लिस्टिंग 21 मार्च 2017 को हुई थी। तब कंपनी की कुल पूंजी 39 हजार करोड़ रु. थी। तब कंपनी में 1 लाख रु. का निवेश किया जाता तो डिविडेंड और अन्य सभी लाभ मिलाकर निवेश की राशि अब 8.31 लाख रु. हो जाती।
भारत के टॉप पांच अमीर, पहले नबंर पर मुकेश अंबानी
- मुकेश अंबानी देश के दिग्गज कारोबारियों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 4.13 लाख करोड़ रुपए है।
- दूसरे सबसे अमीर कारोबारी राधाकृष्ण दमानी 1.27 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ बन गए हैं।
- जबकि तीसरे स्थान पर अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी हैं। गौतम की कुल संपत्ति 1.11 लाख करोड़ रुपए है।
- चौथे स्थान पर कोटक ग्रुप के उदय कोटक 1.06 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ है।
- पांचवें स्थान पर एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नाडर 1.04 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ हैं।
दमानी ने 2002 में मुंबई में पहला स्टोर खोला
आपको जानकारी दें कि 65 साल के दमानी 2002 में रिटेल बिजनेस में उतरे और मुंबई में पहला स्टोर खोला। अब 200 स्टोर हैं। 1.5 लाख करोड़ रु. मार्केट कैप है। रिटेल बाजार में उतरने से पहले उनकी पहचान शेयर बाजार में दिग्गज निवेशक के तौर पर थी, जो अब भी है। लेकिन वह शुरू से ही खुद को लो प्रोफाइल रखते आए हैं। भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के मेंटर भी दमानी ही हैं। वह कई अलग-अलग सेक्टरों की कंपनियों में बड़े शेयर धारक हैं। इनमें इंडिया सीमेंट, वीएसटी इंडस्ट्रीज, ब्लूडार्ट, सिनेप्लेक्स कंपनियां और कुछ तंबाकू कंपनियां शामिल हैं। दरअसल, उनके पिता भी स्टॉकब्रोकर थे, इसलिए वह बचपन से ही शेयर बाजार की बारीकियां सीखने लगे थे। दशकों तक शेयर बाजार में निवेश करते रहने के बाद एवेन्यू सुपरमार्केट लेकर आए। 2017 में कंपनी की लिस्टिंग के समय उनकी दौलत 16.4 हजार करोड़ रुपए थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications