नयी दिल्ली। प्रमुख उद्योगपति राहुल बजाज ने बजाज फाइनेंस का चेयरमैन पद छोड़ने का फैसला कर लिया है। तीन दशक से अधिक समय तक बजाज फाइनेंस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष (Non-Executive Chairman) बने रहने के बाद 31 जुलाई को वे ये पद छोड़ेंगे। उनकी जगह संजीव बजाज लेंगे, जो राहुल बजाज के पुत्र और इस समय बजाज फाइनेंस के वाइस चेयरमैन हैं। बजाज फाइनेंस ने एक बयान में कहा है कि कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष राहुल बजाज, जो 1987 में कंपनी की स्थापना और पिछले पांच दशकों से ज्यादा समय से बजाज ग्रुप से जुड़े हुए हैं, 31 जुलाई को कंपनी का चेयरमैन पद छोड़ने जा रहे हैं।

बने रहेंगे गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक
चेयरमैन पद छोड़ने के बावजूद 82 वर्षीय राहुल बजाज बजाज फाइनेंस में एक गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में सेवाएं देना जारी रखेंगे। उनकी जगह लेने वाले संजीव बजाज बजाज अलायंज के बोर्ड में शामिल हैं। साथ ही वे बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।
मुनाफे में आई गिरावट
आज ही बजाज फाइनेंस ने अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। पिछले साल की समान तिमाही में 1,195.25 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 19.40 फीसदी घट कर 962.32 करोड़ रु रह गया। कंपनी ने कहा है कि 2020-21 की पहली तिमाही में इसका कारोबार कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण काफी प्रभावित हुआ। दूसरी ओर इस तिमाही में कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट 7 प्रतिशत बढ़ कर 1,38,055 करोड़ रुपये की हो गई।
शेयर में आई गिरावट
मुनाफा घटने और राहुल बजाज के चेयरमैन पद छोड़ने के बीच आज बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट आई। 3441.35 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह बजाज फाइनेंस का शेयर मजबूती के साथ 3498.00 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 3517.75 रु तक ऊपर गया। आखिर में ये 148.45 रु या 4.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 3292.90 रु बंद हुआ। इस भाव पर बजाज फाइनेंस की मार्केट कैपिटल 1,98,425.98 करोड़ रु है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications