Railway Recruitment 2024: अगर आप रेलवे में काम करना चाहते हैं, तो आपके पास काफी सुनहरा मौका है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के एनटीपीसी (NTPC) ने 12 वीं पास वालों के लिए 3000 से भी ज्यादा भर्तियां निकाली है. चलिए जानते हैं कि इन भर्तियों में अप्लाई करने के लिए क्या योग्यता है और आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

रेलवे द्वारा निकाली गई इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपका ग्रेजुएट होना जरूरी नहीं है. ये सभी भर्तियां 12वीं पास वालों के लिए निकाली गई है. हालांकि पोस्ट के हिसाब से कुछ डिमांड को आपको पूरा करना होगा.
आप इन वैकेंसी पर 27 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. रेलवे ने ये वैकेंसी 20 सितंबर को निकाली थी. अगर आपकी रेलवे में काम करने की इच्छा है, तो ये काफी सुनहरा अवसर है. नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे पांच अलग-अलग पदों पर कुल 3693 वैकैंसी निकाली है.
हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही रेलवे ने आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाया था. तो अगर आपने अभी तक इसमें अप्लाई नहीं किया है, तो आपके पास अभी भी मौका है
RRB NTPC Recruitment 2024: क्या है योग्यता ?
अगर आप रेलवे के इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपकी अधिकतम उम्र 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा इन पदों पर अप्लाई करने के लिए रेलवे ने एप्लिकेशन फीस भी रखी है. ये एप्लिकेशन फीस 500 रुपये होने वाली है.
वहीं स्पेशल वर्ग के लोग और महिलाओं के लिए ये एप्लिकेशन फीस 250 रुपये रहने वाली है. इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2024 है. वहीं अगर आप एप्लिकेशन में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक का समय दिया जाएगा.
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आप 12 वीं पास होने चाहिए. इसके अलावा अगर आप अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट या जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए अप्लाई करते हैं, तो हिंदी या फिर अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग आनी चाहिए.
Railway Recruitment 2024: कौन-कौन से पद पर निकली है भर्ती?
रेलवे के नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ने कुल 3693 भर्तियां निकाली है. इनमें 2022 पोस्ट कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 361 भर्ती, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 900 भर्ती और ट्रेन क्लर्क के लिए 72 भर्ती निकाली गई है.
आपको इन पदों में सैलरी लगभग 20 हजार रुपये तक मिल सकती है.
Railway Vacancy 2024: कैसे करें अप्लाई?
अगर आप इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको अप्लाई करने का ऑप्शन मिल जाएगा. इस फॉर्म को भरकर आपको मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को सबमिट करना होगा. इसके बाद आपको मांगी गई एप्लिकेशन फीस भी भरनी होगी.
जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा. ये ध्यान रखें की आप 27 अक्टूबर से पहले इसमें अप्लाई कर ले. अंत में अप्लाई करने से बचें, क्योंकि उस समय ज्यादातर साइट खराब हो जाती है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications