Indian Railway Jobs 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी करने का ई युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी रेलवे में जॉब करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है। आप 16 अक्टूबर तक रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 के पद पर मिलेगी जॉब
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 में अलग-अलग पोस्ट पर भर्ती होगी। रेलवे की इस भर्ती के जरिए टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल, ग्रेड 3 ओपन लाइन, और टेक्नीशियन ग्रेड III वर्कशॉप एंड पीयू में लोगों को जॉब मिलेगी। टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए 1092 पदों पर भर्ती हो रही है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन पर 8052 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड III वर्कशॉप के 5154 पदों पर भर्ती होगी यानी रेलवे में कुल 14298 भर्ती होगी।
कौन-कौन रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 पोस्ट के लिए कर सकता है अप्लाई?
आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए आरआरबी टेक्नीशियन की भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास आईटीआई सर्टिफिकेट/B.Sc/BE/B.Tech/इंजीनियरिंग या साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा योग्यता संबंधित डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष से 36 वर्ष होनी चाहिए।
इतनी देनी होगी आपको रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए ऐप्लीकेशन फीस
इस भर्ती के लिए आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। वहीं आवेदन के दौरान सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये ऐप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी महिला और पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों 250 रुपये ऐप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
ऐसे करें रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए अप्लाई
इसके लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (indianrailways.gov.in) पर क्लिक करें और वेबसाइट पर ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद होम पेज पर "भर्ती" सेक्शन चेक करें और उस पर क्लिक करें।
- अब, "रेलवे तकनीशियन भर्ती CEN 02/2024" चेक करें और उस लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पर जाएं।
- इसमें दिए गए निर्देशों और दिशानिर्देशों का पालन करें और रेलवे के आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भरी गई जानकारी की दोबारा जांच करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
ऐप्लीकेशन फॉर्म में कब कर सकते हैं बदलाव?
आपको बता दें कि इस फॉर्म को सबमिट करने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त पर आप 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। इसके लिए 250 रुपये करेक्शन चार्ज आपको बमिट करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications