Railway Jobs 2024: रेलवे बोर्ड जमकर भर्ती शुरू कर चुका है। 14 हजार से अधिक पदों पर रेलवे नौकरी दे रहा है। इसमें अप्लाई करने के लिए बस आपके पास 16 अक्टूबर तक मौका है। वहीं, आवेदन फॉर्म में करेक्शन 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जा सकता है। इसमें अप्लाई करने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

इन पदों पर रेलवे कर रहा है भर्ती
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो दो अक्टूबर 2024 को दोबारा खोली गई थी। उस वक्त कुल रिक्त पदों की संख्या 9144 थी, लेकिन वैकेंसी बढ़ाकर 14,298 कर दी गई है। रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल-1092 पदों पर भर्ती करेगा। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड III सिग्नल-8052 पदों पर भर्ती करेगा और टेक्नीशियन ग्रेड III (वर्कशॉप एवं पीयू)-5154 पदों पर भर्ती करेगा।
कौन कर सकता है रेलवे जॉब के लिए अप्लाई?
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड III सिग्नल पद के लिए आपको 10वीं पास होने के साथ आईटीआई भी किया होना चाहिए। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/बीएससी होना जरूरी है। इसके अलावा (फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटीआई) किया होना चाहिए। इसके अलावा न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पद के लिए उम्र सीमा 18 से 36 साल और टेक्नीशियन ग्रेड III सिग्नल पद के लिए उम्र सीमा 18 से 33 साल है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) को तीन साल, एक्स सर्विसमैन को 3 साल से आठ साल और दिव्यांग लोगों को 8 से 15 साल की छूट मिलेगी।
रेलवे में नौकरी के लिए देनी होगी इतनी ऐप्लिकेशन फीस
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए ऐप्लिकेशन फीस 500 रुपये है। आरक्षित वर्ग के लिए ऐप्लिकेशन फीस 250 रुपये है। वहीं, सीबीटी टेस्ट के बाद आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की पूरी ऐप्लिकेशन फीस और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों की 400 रुपये वापस दिए जाएंगे।
इन पदों पर भी रेलवे कर रहा है भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अंडरग्रेजुएट लेवल की 3000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू कर दिया है। अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ईस्टर्न रेलवे नेे 3115 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन की लास्ट डेट 24 अक्टूबर है। इसमें सिविल इंजीनियरिंग से लेकर डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) तक के पदों पर भर्ती होगी।
इसके साथ ही आपको बता दें कि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट है, ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट है।सत्यापन के बीच सभी जरूरी डॉक्यूमेंट सबमिट करना जरूरी है।
ऐसे करें रेलवे जॉब के लिए अप्लाई
- इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपको करियर सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर आपको रेलवे जॉब में जाकर अप्लाई नाउ पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म को सही से भरें और उसमें सारे डॉक्यूमेंट्स को अटैच कर दें। इसके बाद फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications