RRB NTPC Jobs 2024: अगर आप रेलवे में जॉब करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) ने 11,558 नई भर्तियां निकाली हैं। 14 सितंबर से नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (NTPC) की भर्ती के लिए आवेदन शुरू होगा। इसके लिए आप किस तरह से अप्लाई कर सकते हैं और इसमें सेलेक्शन प्रोसेस क्या होगा चलिए फटाफट बताते हैं।

इन पदों पर रेलवे में होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी 2024 भर्ती के अनुसार, अंडरग्रेजुएट पदों के लिए कॉमर्शियल एसोसिएट टिकट क्लर्क, लेखा क्लर्क एसोसिएट टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क एसोसिएट टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के पदों पर सेलेक्शन होगा। इसके अलावा ग्रेजुएट पदों के लिए ये भर्तियां मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट और वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट पदों पर भर्ती होगी।
ये है रेलवे में भर्ती की उम्र सीमा
आरआरबी एनटीपीसी ने कुल 11,558 पदों पर भर्ती निकाली है और इसमें ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए 18 से 36 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंडग्रेजुएट पदों के लिए 18 से 33 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए 8113 पद हैं और बाहरवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 3445 वैकेंसी निकली हैं। ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के लिए 14 सितंबर से आवेदन करने का प्रोसेस शुरू होगा, वहीं अंडरग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 21 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे।
ये है रेलवे भर्ती का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पूरी की होनी चाहिए।
इतनी देनी होगी एप्लीकेशन फीस
आरआरबी एनटीपीसी के आवेदन के दौरान एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या ईबीसी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 250 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी, लेकिन जब वह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानि सीबीटी के लिए जाएंगे, तो उन्हें 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यथियों को 500 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा। इस फीस में से, सीबीटी में उपस्थित होने पर, बैंक चार्ज काटकर 400 रुपये की धनराशि वापस कर दी जाएगी।
रेलवे की इन नकौरी में कैसे होगा सेलेक्शन
आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों पर सेलेक्शन वैकेंसी के मुताबिक कई टाइप की परीक्षा पास करने के बाद होगा। स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट पद के लिए सीबीटी 1, 2, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। वहीं बाकी पदों के लिए भी जरूरत के अनुसार, सीबीटी 1, 2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डीवी और मेडिकल राउंड वगैरह आयोजित किए जाएंगे। इसमें सेलेक्शन प्रोसेस में अंतर पद के हिसाब से होगा।
ये है आवेदन की आखिरी डेट
ग्रेजुएट्स के लिए रेलवे की NTPC की भर्ती के लिए आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2024 है और दूसरी कैटेगरी यानी यूजी के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2024 है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications