Railway PSU Stock: शेयर बाजार में बजट से पहले तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 80800 और निफ्टी 24600 के स्तर पर पहुंच गए हैं. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर 5.2 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर फोकस में हैं. खास सरकारी रेलवे कंपनियां, जिन्हें लगातार ऑर्डर मिल रहा है. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) भी बड़े ऑर्डर के चलते फोकस में है.
फोकस में RVNL का शेयर
एक्सचेंज को दी जानकारी में RVNL ने बताया कि कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है. इसके तहत ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) से ऑर्डर मिला है, जोकि 160 करोड़ रुपए के साइज का है. ऑर्डर के तहत RVNL को ईस्ट कोस्ट रेलवे खुर्दा डिविजन के जखपुरा-नेरगुंडी, खुर्दा रोड-भुसुंडपुर और भुसुंडपुर-गोलंथरा सेक्श में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिंग सिस्टम का प्रोजेक्ट मिला है. सरकारी कंपनी को ये ऑर्डर 24 महीने में पूरा करना है.

धड़ाधड़ मिल रहे ऑर्डर
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) एक के बाद एक ऑर्डर मिल रहा है. यही वजह है कि सरकारी कंपनी का ऑर्डर बुक बड़ा हो गया है. फाइनेंशियल ईयर 2024 के अंत तक के आंकड़ों के मुताबिक RVNL का ऑर्डर बुक करीब 85 हजार करोड़ रुपए था, जोकि लगातार बढ़ रहा. बता दें कि RVNL का कारोबार भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, ओमान, UAE, मालदीव जैसे देशों में भी है.
मल्टीबैगर शेयर RVNL
बजट में सरकार का फोकस रेलवे इन्फ्रा पर रह सकता है. इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को फायदा मिल सकता है. बजट से पहले शेयर में ताबड़तोड़ तेजी दर्ज की जा रही है. BSE पर RVNL का शेयर करीब 1% की गिरावट के साथ 620 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. शेयर पिछले 2 हफ्तों में 51% का रिटर्न दिया है. 3 महीने में स्टॉक 140% से ज्यादा उछला है. 2024 में अबतक 240% का रिटर्न दे चुका है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications