Railway Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी आ गई है। अब आप नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 5647 पदों नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके बारे में रेलवे ने सारी जानकारी अपनी वेबसाइट पर दे दी है। इसमें अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2024 तक है। चलिए आपको बताते हैं कि इसमें आप किस तरह से अप्लाई कर सकते हैं।

कौन-कौन कर सकता है रेलवे में नौकरी के लिए अप्लाई?
अगर आप रेलवे में भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि इसके लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड या फिर संस्थान से 10th, 12th, ITI (NTC/STC) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार की मिनिमम उम्र 14 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट 3 दिसंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। ऊपरी उम्र में रेलवे के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऐसे करें रेलवे भर्ती के लिए अप्लाई
रेलवे भर्ती 2024 के लिए आपको सबसे पहले आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको Click Here to Apply पर क्लिक करना है।
फिर अब नए पेज पर हाउ टू अप्लाई में Step-1 Register Yourself पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेर कर लें।
फिर Step-2 Log in पर क्लिक करें और अन्य जानकारी अपलोड करके उसे सबमिट कर दें। ध्यान रखें कि जब आप जानकारी भरें तो वह सही हो और इसे आप सही से चेक कर लें।
इसके बाद आपको निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा और बाद में सबमिशन का प्रिंटऑउट अपने पास निकाल कर रख लें।
रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर करेक्शन के लिए आपको 50 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications