भारतीय रेलवे ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर नई घोषणाएं करता रहता है।
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर नई घोषणाएं करता रहता है। रेलवे यात्रियों को आरामदायक सुविधाएं देने की हर कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने सर्दियों के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए खास तैयारी की है। रेलवे अब यात्रियों को ट्रेन के लेट होने की स्थिति में मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सूचना देगा।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिये दी जानकारी
दरअसल, कोहरे के कारण सर्दियों में ट्रेल अक्सर लेट हो जाती है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसलिए यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे एसएमस के माध्यम से यात्रियों को उनके ट्रेन की रियल टाइम जानकारी देगा। इस संदर्भ में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, 'सर्दियों के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेल तैयार है। इसके लिए ट्रेन के लेट होने की स्थिति में यात्रियों के मोबाइल पर सूचना, रात को विशेष पेट्रोलिंग, व सिग्नल की जानकारी पॉयलट तक पहुंचाने के लिये फॉग सेफ्टी डिवाइस जैसी अनेकों व्यवस्थायें की गयी हैं।
ई-टिकट से जुड़ा ये नियम बदला
जानकारी दें कि हाल में रेलवे ने ई-टिकट से जुड़ा एक नियम बदल दिया ह। ट्रेन में अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुक किए जाने वाले ई-टिकट के कैंसिल होने की व्यवस्था में रेलवे ने बदलाव कर दिया है। रेलवे द्वारा इस बदलाव के बाद अब एजेंट द्वारा बुक किए गए ई-टिकट कैंसिल करने के बाद रिफंड ओटीपी आधारित होगा। यूं कहें कि टिकट बुकिंग के बाद कोई यात्री अपनी ट्रेन टिकट या पूरी तरह से वेटिंग टिकट रद्द कराना चाहता है तो उसे रिफंड की रकम के साथ एक ओटीपी मैसेज आएगा। इसके बाद टिकट कैंसल कराने वाले यात्री को अपने अधिकृत एजेंट के पास जाकर ओटीपी दिखाना होगा।
ई-टिकट कैंसिलेशन के रिफंड को ओटीपी आधारित सिस्टम से जोड़ने के बाद यात्रियों के लिए यह जानना बेहद आसान हो जाएगा कि रिफंड कितना बना है। इस बदलाव के बाद कैंसिल करने या वेटिंग रहने पर यात्री के मोबाइल पर टिकट की राशि और ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को ही दिखाकर यात्री अधिकृत एजेंट से रिफंड ले सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications