जयपुर। राजस्थान सरकार ने रविवार यानी 22 मार्च 2020 से राज्य में पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर यानी वैट 4 प्रतिशत और बढ़ा दिया है। इस वृद्धि से राज्य में अब पैट्रोल और डीजल महंगे हो गये हैं। राज्य सरकार ने शनिवार देर रात को पेट्रोल पर वैट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत और डीजल पर वैट 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिया है।

बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के रेट
वैट बढ़ाने से पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए हैं। टैकस में इस वृद्धि के बाद जयपुर में पैट्रोल अब 75.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है। राज्य सरकार ने इससे पूर्व पिछले वर्ष जुलाई में भी वैट दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि की थी। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोशिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा कि वैट की कीमतों में हुई वृद्धि से पेट्रोल पंप डीलरों पर और बुरा प्रभाव पड़ेगा। बगई ने कहा कि वैट की कीमतों में वृद्धि से पडौसी राज्यों की सीमाओं से सटे पेट्रोल और डीजल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। इनमें पेट्रोल और डीजल की मांग कम होगी।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोशिएशन की मांग
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोशिएशन ने कहा है कि पहले पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों का मूल्याकंन किया जाये, इसके बाद रेट बढ़ाए जाएं। उनके अनुसार राज्य में पेट्रोल और डीजल 5 से 10 रुपये तक महंगे हो गये हैं। उन्होंने कहा कि बिक्री कम होने से राजस्व में नुकसान हो रहा है और आम आदमी पर बोझ डालना समझदारी नहीं है।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोशिएशन ने दिया सुझाव
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोशिएशन ने सरकार को ईंधन पर वैट वृद्धि की बजाय अन्य स्रोतों से आय अर्जित करने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उन्होंने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के पेट्रोल और डीजल के वैट को 4 प्रतिशत कम करने के निर्णय को उचित कदम बताया। उन्होंने कहा कि इसके बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने इसे बदल कर 6 जुलाई को अधिसूचना जारी कर पेट्रोल पर वैट 26 प्रतिशत से 30 प्रतिशत और डीजल पर 18 प्रतिशत से 22 प्रतिशत कर दिया था। अब इसमें 4 प्रतिशत की और वृद्धि कर दी गई है जिससे उपभोक्ताओं पर बोझ और बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें : एक क्लिक में मिलेगा पेट्रोल पंप का लाइसेंस, जानिए बदले नियम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications