नई दिल्ली, जुलाई 5। भारत में बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला आज 5 जुलाई 2022 को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफे कहा जाता है। वारेन बफे दुनिया के नंबर 1 निवेशक माने जाते हैं। बता दें कि झुनझुनवाला ने शेयर बाजार से हजारों करोड़ रु कमाए हैं। पर उनकी शुरुआत कैसे हुई? यहां हम आपको आज यही बताएंगे।
साधारण परिवार से रहा ताल्लुक
झुनझुनवाला का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में एक भारतीय टैक्स अधिकारी के यहाँ हुआ था। उन्होंने 1985 में कॉलेज में रहते हुए शेयर बाजार में ट्रेड करना शुरू किया। उस समय बीएसई सेंसेक्स लगभग 150 अंक पर ही था। झुनझुनवाला ने पूंजी के रूप में 5,000 रुपये के साथ निवेश करना शुरू किया। अब फोर्ब्स के अनुसार राकेश झुनझुनवाला की कुल संपत्ति 5 जुलाई 2022 तक 5 बिलियन डॉलर (39,527 करोड़ रुपये) हो गयी है। पिछले एक वर्ष में उनकी दौलत 4.6 बिलियन डॉलर (34,387 करोड़ रुपये) से 15 प्रतिशत बढ़ी है।
ऐसे मिली पहली कामयाबी
राकेश झुनझुनवाला की पहली बड़ी कामयाबी टाटा टी रही थी। टाटा टी से उन्होंने 1986 में 5 लाख रुपये का लाभ कमाया था। उन्होंने 43 रुपये की कीमत पर टाटा टी के 5,000 शेयर खरीदे, जो सिर्फ तीन महीनों के भीतर बढ़कर 143 रुपये हो गए। इससे उनका निवेश किया गया पैसा तीन गुना से अधिक हो गया था। ताजा कॉर्पोरेट शेयरहोल्डिंग के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला और सहयोगियों के पास 25,842.3 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ 33 स्टॉक हैं।
ये शेयर हैं लिस्ट में शामिल
ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला और सहयोगियों के पास जो शेयर हैं, उनमें टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, मेट्रो ब्रांड्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, नज़ारा टेक्नोलॉजीज, फेडरल बैंक, डेल्टा कॉर्प, डीबी रियल्टी और टाटा कम्युनिकेशंस शामिल हैं। उनकी सबसे बड़ी होल्डिंग टाइटन कंपनी है। ये एक घड़ी और आभूषण निर्माता कंपनी है। टाइटन के शेयरों का मूल्य 8,830.9 करोड़ रुपये है। 4,957.1 करोड़ रुपये के साथ स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी दूसरे नंबर पर है, जबकि झुनझुनवाला के पास मेट्रो ब्रांड्स के 2,391.3 करोड़ रुपये के शेयर हैं।
बियर मार्केट के रहे खिलाड़ी
90 के दशक में राकेश झुनझुनवाला एक बियर थे यानी मंदड़ियों में शामिल थे। हर्षद मेहता घोटाला 1992 के बाद शेयरों को शॉर्ट करके उन्होंने खूब पैसा कमाया। उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने शॉर्ट सेलिंग से काफी पैसा बनाया। 1990 के दशक में, भारतीय शेयर बाजार में स्थापित कार्टेल का वर्चस्व था। ऐसे ही एक बियर कार्टेल का नेतृत्व मनु मानेक ने किया था।
आगे का क्या है प्लान
अब झुनझुनवाला अपने नये कारोबार के तहत अकासा एयरलाइंस के साथ उड़ान भरने को तैयार हैं। उन्होंने विमानन बाजार में एंट्री कर ली है। जुलाई महीने के अंत तक उनकी एयरलाइन अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। कंपनी ने 21 जून को भारत में अपने पहले बोइंग 737 मैक्स विमान की डिलीवरी ली और इस सप्ताह उड़ान शुरू करने की योजना है। अकासा एयर ने अपनी खास ड्रेस भी जारी कर दी है। शेयर बाजार से बाहर ये झुनझुनवाला का एक बड़ा कारोबार है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications