नई दिल्ली, अप्रैल 3। शेयर बाजार के निवेशक अलग अलग रणनीति से शेयर खरीदते हैं। कुछ लोग टाइम लगा कर रिसर्च करते स्टॉक चुनते हैं और कुछ लोग मार्केट टिप के सहारे दांव लगाते हैं। मगर कुछ लोग उन शेयरों को चुनते हैं, जिनमें बड़े दिग्गज शेयर निवेशकों ने दांव लगाया हो। भारत में सबसे बड़ा शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला को कहा जाता है। उन्हें बिग बुल या भारत का वॉरेन बफेट भी कहते हैं। यदि आप उनके पोर्टफोलियो को देखकर शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपके लिए यहां उनके पोर्टफोलियो में से एक शेयर लेकर आए हैं, जो अच्छा रिटर्न दे सकता है।
फेडरल बैंक
फेडरल बैंक एक ऐसा शेयर है, जो झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। वहीं इस शेयर को कई ब्रोकरेज हाउस ने खरीदने को कहा है। वे इसे लेकर बुलिश हैं। दो बड़ी ब्रोकरेज फर्मों में एंजल वन और आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने इस शेयर को खरीदने को कहा है। फिलहाल फेडरल बैंक का शेयर बीते शुक्रवार 1 अप्रैल को 101.30 रु पर बंद हुआ।
कहां तक जा सकता है शेयर
फेडरल बैंक का शेयर आगे 135 रु तक जा सकता है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार एंजल ने कहा है कि फेडरल बैंक के शेयर के लिए 130-35 रु तक का टार्गेट है। यदि यह 135 रु तक जाता है तो आपको आराम से 33.3 फीसदी तक के करीब रिटर्न मिल सकता है। एंजल वन ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में बैंक का एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) स्थिर रहा है। 2021 की अक्टूबर-दिसंबर के लिए इसका सकल एनपीए 3.38 फीसदी और शुद्ध एनपीए अनुपात 1.14 फीसदी रहा।
ज्यादा समय नहीं लगेगा
आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने कहा है कि फेडरल बैंक का शेयर शॉर्ट टर्म में ही 130 रु तक जा सकता है। यानी आपको बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने टेक्निकल फैक्टर पर फोकस करते हुए कहा है कि ये शेयर चार्ट पैटर्न मजबूत दिख रहा है। इसमें आगे भी तेजी जारी रह सकती है।
राकेश झुनझुनवाला के पास कितने शेयर
राकेश झुनझुनवाला ने फेडरल बैंक पर भरोसा जताया है। ये भरोसा कायम है। रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर तिमाही में उन्होंने फेडरल बैंक का कोई शेयर नहीं बेचा। इस समय उनके पास बैंक की 3.7 फीसदी हिस्सेदारी है। बैंक के 75,721,060 शेयर झुनझुनवाला के पास हैं।
फेडरल बैंक के शेयर का रिटर्न
फेडरल बैंक के शेयर के रिटर्न की बात करें तो इसका शेयर शुक्रवार को 4 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं इसे 5 दिन में 4.22 फीसदी रिटर्न दिया है। शेयर का 1 महीने का रिटर्न 5.80 फीसदी रहा है। इसने 6 महीनों में 19.11 फीसदी और 2022 में अब तक 16.17 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके अलावा बात करें 1 साल के रिटर्न की तो यह इस अवधि में 32.59 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 5 साल में इसका रिटर्न 15.31 फीसदी और 6 जुलाई 2001 से अब तक 9193.58 फीसदी रहा है। बैंक की भारत में विभिन्न राज्यों में फैली 1,272 शाखाएँ हैं। विदेशों में अबू धाबी, कतर, कुवैत, ओमान और दुबई में इसके प्रतिनिधि कार्यालय भी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications