नई दिल्ली, अगस्त 14। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। राकेश झुनझुनवाला हमेशा से ही अच्छी गुणवत्ता वाले शेयरों को लेने के लिए प्रसिद्ध थे, वहीं टाटा समूह के स्वामित्व वाले टाइटन इंडस्ट्रीज में उनका निवेश सबसे खास में से एक था। टाईटन ने राकेश झुनझुनवाला को कामयाबी की राह दिखाई थी।
9000 करोड़ की है हिस्सेदारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइटन में उनका शेयर अभी लगभग 9000 करोड़ रुपये के आसपास है। राकेश टाइटन में लगभग 5% की हिस्सेदारी रखते है। हमे यह तो नहीं पता कि राकेश ने टाइटन में कितनी राशि का निवेश किया था, लेकिन, यह वर्तमान मूल्य का एक अंश हो सकता है। कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने टाइटन को 3 रुपये की कम कीमत पर खरीदा और आज 20 साल में स्टॉक कई गुना बढ़ गया है। टाइटन के शेयर पिछली बार 2471 रुपये पर बदले थे।
टाइटन ने दिया है सबसे ज्यादा रिटर्न
चार दशकों के निवेश में उन्होंने किसी भी शेयर से टाइटन इंडस्ट्रीज जितना पैसा नहीं कमाया। टाइटन टाटा की एक इनिसिएटिव है। राकेश ने टाइटन में तब पैसा लगाया था जब टाइटन के शेयर की कीमत 3 रुपए के आस पास की थी। आज टाइटन 20 सालाो बाद टाइटन की कीमत कई गुना बढ़ गई है। टाइटन में निवेश के सवाल पर कई बार राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि हमेशा कंपनी के दुरगामी परिणामों को देख कर निवेश करना चाहिए।
केवल 5,000 हजार से शुरू किया था निवेश
केवल 5,000 रुपये की पूंजी के साथ कॉलेज में रहते हुए शेयर बाजारों में अपनी यात्रा शुरू करते हुए, उन्होंने हाल ही में जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे और इंडिगो के पूर्व प्रमुख आदित्य घोष के साथ मिलकर अकासा एयर - भारत का सबसे नया बजट एयर कैरियर लॉन्च किया था। एयरलाइन ने इस महीने मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान के साथ वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया। राकेश देश के 48वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। शिक्षा से चार्टर्ड एकाउंटेंट, उन्होंने लेखा परीक्षा के बजाय दलाल स्ट्रीट को चुना। 1985 में, झुनझुनवाला ने पूंजी के रूप में 5,000 रुपये का निवेश किया। सितंबर 2018 तक, वह पूंजी बढ़कर 11,000 करोड़ रुपये हो गई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications