नई दिल्ली, अगस्त 14। भारत के वॉरन वफेट (दुनिया के नंबर 1 निवेशक) कहे जाने वाले बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह मुंबई में देहांत हो गया। झुनझुनवाला भारत के नंबर 1 शेयर मार्केट निवेशक थे। उनका अनुभव बहुत शानदार था। वे शेयरों की भीड़ में से बेस्ट को चुनने में गजब की महारत रखते थे। इसीलिए वे केवल 5000 रुपये से करीब 43.39 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी करने में कामयाब रहे। इसी तरह का एक शेयर उन्होंने कुछ समय पहले चुना था, जो निवेशकों का पैसा 7 गुना से अधिक बना चुका है। जानते हैं इस शेयर के बारे में।
ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज
हम बात करने जा रहे हैं ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज के शेयर की। ये शेयर कोरोना काल में 27 मार्च 2020 को 9.70 रु तक गिर गया था। मगर उस स्तर से उसने चढ़ना शुरू किया। बीते शुक्रवार को यह 74.10 रु पर बंद हुआ। यानी ये शेयर इस अवधि में 663.9 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा। इस तरह निवेशकों का पैसा 7 गुना से अधिक हो गया।
1 लाख रु के 7.63 लाख रु
663.9 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि इसने निवेशकों का पैसा करीब 7.63 गुना कर दिया है। यानी जिसने भी इस कंपनी के तब 1 लाख रु के शेयर खरीदे होंगे, उनकी वैल्यू आज 7.63 लाख रु के करीब होगी। ये शेयर 6 महीनों में 16.24 फीसदी और 1 साल में 26.02 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 74.10 रु के स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 290.86 करोड़ रु है।
1 महीने का रिटर्न
ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज का शेयर 1 महीने में काफी अच्छा रिटर्न देने वाला शेयर साबित हुआ है। ये एक महीने में 21.87 फीसदी रिटर्न दे चुका है। एक महीने में 60.80 रु से 74.10 रु पर पहुंच गया। इसके 52 हफ्तों का शिखर 85.50 रु और निचला स्तर 46.50 रु रहा है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ऑटो एंसिलरी क्षेत्र में एक्टिव, साल 1996 में शुरू की गयी एक स्मॉल कैप कंपनी है। ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज अपनी इनकम मुख्य तौर पर ऑटो कंपोनेंट, अदर ऑपरेटिंग रेवेन्यू और सेल ऑफ सर्विसेज शामिल हैं। राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास जून तिमाही की कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैट्रन के अनुसार क्रमश: 10,20,000 शेयर या 2.62 फीसदी हिस्सेदारी और 7,31,233 शेयर या 1.88 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों के पास मिला कर कंपनी में 4.50 फीसदी हिस्सेदारी है।
कंपनी के वित्तीय नतीजे
30-06-2022 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 180.13 करोड़ रुपये की कुल आय की जानकारी दी है, जो पिछली तिमाही की कुल आय 188.34 करोड़ रुपये से 4.36% कम है और पिछले वर्ष की इसी तिमाही की कुल आय 80.93 करोड़ रुपये से 122.58% अधिक है। कंपनी का शुद्ध लाभ 1.72 करोड़ रु रहा। कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में विलास लांडे, प्रकाश निंबालकर, शिवाजी अखाड़े, सुधीर मुंगसे, सीए विजय थानावाला, राजश्री साई, श्रीधर रामचंद्रन शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications