नई दिल्ली, अगस्त 14। तकरिबन 6 महीने पहले का एक वाक्या है। राकेश झुनझुनवाला दिल्ली में 'द कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री' (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम में भारतीय शेयर मार्केट के बिग-बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला कुछ दार्शनिक अंदाज में 'म' से शुरू होने वाले 3 शब्दों को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होनें कहा था कि 'म' से शुरू होने वाले तीन शब्दों की कोई सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता। 'म' से शुरू होने वाले ये तीन शब्द थे मौसम, मौत और मार्केट। जब आज सुबह अचानक राकेश झुनझुनवाला की मौत की खबर का पता चला तो राकेश झुनझुनवाला की बात भी सही साबित हुई।
तीन 'म' के अलावा भी एक और शब्द का किया था जिक्र
इसी साल के फरवरी महीनें में राकेश झुनझुनवाला सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा था कि मौसम, मौत और मार्केट के बारे में कोई भी वयक्ति सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता है। मौसम कब बदल जाए यह कोई जान नहीं पाता, कब किसकी मौत आ जाए किसी को नहीं पता और शेयर मार्केट की चाल कब बदल जाए ये भी सटीक कोई नहीं भांप सकता है। इन तीनों 'म' के अलावा राकेश ने कार्यक्रम में एक अन्य 'म' की भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि महिला के बारे में भी कोई भविष्यवणी नहीं कर सकता है।
कोई मार्कट का किंग नहीं होता है
कार्यक्रम के दौरान राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि शेयर मार्केट का किंग कोई नहीं हो सकता है। जो लोग खुद को स्टॉक मार्केट का किंग समझते थे वे आर्थर रोड जेल पहुंच गए। उन्होंने बातों बातों में कहा था कि मौसम, मौत, मार्केट और महिला के विषय में कोई भी सटीक पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है। इन शब्दो पर भविष्यवाणी काम नहीं करती है। अरबपति निवेशक ने कहा था कि 'मार्केट एक महिला की तरह होता है। यह हमेशा प्रभावशाली, रहस्यमयी, अनिश्चित और नाजुक रहता है। कोई भी व्यक्ति किसी महिला पर कभी भी वर्चस्व नहीं बना सकता है। ठीक उसी तरह आप कभी मार्केट पर हावी नहीं हो सकते हैं। कभी भी किसी महिला पर वर्चस्व नहीं बना सकते और इसी तरह आप कभी भी मार्केट पर हावी नहीं हो सकते।'
1960 में हुआ था जन्म
राकेश झुनझुनवााला का जन्म 5 जुलाई 1960 को हुआ था। वो मुंबई में ही पले बढ़े थे। मुंबई के सिंडेनहम कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। ग्रेजुएशन के बाद राकेश ने चार्टेड एकाउंटेड की पढ़ाई की। RARE इंटरप्राइजेज राकेश झुनझुनवाला एक प्राइवेट ट्रेडिंग फर्म चलाते थे। उनके ट्रेडिंग फर्म का नाम RARE है। कंपनी का नाम उन्होंने अपने नाम के पहले दो अक्षर और अपनी पत्नी के नाम के पहले दो अक्षर को मिला के रखा था। उनकी पत्नी भी स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट करती हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications