Tata Communications Share : शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भी एक जानीमानी शेयर निवेशक हैं। उनके पोर्टफोलियो में एक से एक शानदार स्टॉक हैं। इन्हीं में से एक है टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर। इस कंपनी में रेखा ने में 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। इस तिमाही में उन्होंने टाटा कम्युनिकेशंस के 15 लाख इक्विटी शेयर खरीदे, जो इसकी करीब 0.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं। ये उनकी कंपनी में पहले से मौजूद हिस्सेदारी के ऊपर खरीदी गयी हिस्सेदारी है। बता दें कि टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला रहा है। आगे चेक करें इसका रिटर्न।
3 साल का रिटर्न
टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 3 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 18 अक्टूबर 2019 को 359.70 रु पर था, जबकि आज यह 1206.3 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान 243 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 3.43 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु करीब 3.43 लाख रु हो गए।
5 साल का रिटर्न
टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 5 सालों में भी काफी अच्छा रिटर्न देने वाला शेयर रहा। ये स्टॉक एनएसई पर 27 अक्टूबर 2017 को 407.03 रु पर था, जबकि आज यह 1206.3 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान 203 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर दिया है। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 3.03 लाख रु हो गए।
23 सालों का रिटर्न
टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर करीब 23 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक एनएसई पर 01 जनवरी 1999 को 163 रु पर था, जबकि आज यह 1206 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान 657 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 7.57 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 7.57 लाख रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड की प्रोफाइल
टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड एक भारतीय दूरसंचार कंपनी है जिसे पहले विदेश संचार निगम लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह पहले एक सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार सेवा प्रदाता थी और दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार के स्वामित्व में थी। इसे दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टाटा समूह को बेचा गया था जब अटल बिहारी वाजपेयी-भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सत्ता में थी। वर्तमान में कंपनी टाटा समूह का हिस्सा है।
कंपनी के नतीजे
30-06-2022 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी की गई कुल आय 4544.51 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही की कुल आय 4526.55 करोड़ रुपये से 40 फीसदी अधिक रही थी। वहीं पिछले साल की इसी तिमाही की इसकी कुल आय 4116.14 करोड़ रुपये से 10.41 फीसदी ऊपर थी। कंपनी का मुनाफा 535.12 करोड़ रु रहा। बता दें कि इसका शेयर आगे भी मुनाफा करा सकता है। एक ब्रोकिंग फर्म ने इसके शेयर के लिए 1295 रु का टार्गेट रखा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications