नई दिल्ली, अगस्त 22। आज भाइयों और बहनों के बंधन यानी राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भाई अपनी बहनों के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट देने की सोचते हैं। मगर पारंपरिक गिफ्ट, जैसे जैसे चॉकलेट, कार्ड या ज्वेलरी केवल कुछ समय के लिए हैं। इसलिए इस साल, क्यों न अपनी बहन को कुछ ऐसा दिया जाए जो उसे फाइनेंशियल मजबूती और सुरक्षा दे और जीवन भर काम आए। जानिए वो कौन से गिफ्ट हो सकते हैं।
गोल्ड बॉन्ड
फिजिकल गोल्ड के बजाय, अपनी बहन को आज के दिन गोल्ड बॉन्ड गिफ्ट करना ज्यादा अच्छा है। रियल रेट ऑफ रिटर्न के लिए सोने में निवेश करने का यह एक बेहतर तरीका है। गोल्ड बॉन्ड में ग्रोथ की काफी उम्मीद है, क्योंकि महामारी के बीच वैश्विक अनिश्चितता सोने की कीमतों को और बढ़ाएगी। साथ ही, इसमें सरकारी सॉवरेन गारंटी होती है, जिससे यह काफी सिक्योर होते हैं। आप किसी भी व्यक्ति को बांड उपहार में दे सकते हैं या ट्रांसफर कर सकते हैं।
बिल पेमेंट में मदद
इस साल आप अपनी बहन के कुछ बिलों का भुगतान करके उसका आर्थिक बोझ कम कर सकते हैं। एक दिन या एक सप्ताह चलने वाले केक और फूलों पर पैसा खर्च करने के बजाय, आप अपनी बहन की बिजली, केबल, इंटरनेट या मोबाइल बिल का ध्यान रख सकते हैं। आप उसके मेडिकल बिल या किराने आदि के बिल चुका कर उसकी काफी मदद कर सकते हैं। यह उसके वित्तीय बोझ को कम कर सकता है।
बिजनेस को दें फंड
यदि आपकी बहन अपना खुद का एक छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहती है, लेकिन उसे शुरू करने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं मिल पाई है, तो आप उसके बिजनेस को फंड देकर उसके सपने को साकार कर सकते हैं। यह आपके लिए उसके सपनों को प्राप्त करने में मदद करने का अवसर हो सकता है। यदि उसका पहले से ही छोटा बिजनेस चल रहा है, तो आप उसके लिए एक वेबसाइट बनवा सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उसका बिजनेस और बढ़े।
म्यूचुअल फंड निवेश
वित्तीय सहायता सबसे अच्छी चीजों में से एक है जिसे आप अपने प्रियजनों को गिफ्ट में दे सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश उन गिफ्ट में से एक हो सकता है जो आप अपनी बहन को दे सकते हैं। क्योंकि इससे पैसा समय के साथ कई गुना हो सकता है और लंबी अवधि में महंगाई का मुकाबला कर सकता है। यह निवेश आपकी बहन को उसके वित्तीय लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद कर सकता है।
टैक्स बचाने में करें मदद
इस राखी पर आप अपनी बहन को इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) में निवेश करने के तरीके बता सकते हैं, जो धारा 80 सी के तहत टैक्स बचाने में मदद करेगा। आपकी बहन द्वारा ईएलएसएस में निवेश का एक छोटा सा टोकन उसके टैक्स के बोझ को कम कर देगा। इसमें वह प्रति वर्ष 1 लाख रुपये तक निवेश कर सकती है और प्रति वर्ष 46,800 रुपये तक बचा सकती है। आपको अपनी बहन का पूंजी बाजार से परिचय कराना चाहिए। आप उसे इक्विटी निवेश शुरू करने के लिए इंडेक्स फंड में छोटी राशि का निवेश करने के लिए मार्गदर्शन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications