Rama Steel Tubes Share Price: स्टील ट्यूब और पाइप सेक्टर में देश की प्रमुख कंपनी रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड (Rama Steel Tubes) का शेयर फोकस में है. रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा ये स्टॉक रुकने का नाम नहीं ले रहा. 2 हफ्ते में शेयर का भाव करीब 50 फीसदी तक बढ़ चुका है. हफ्तेभर में ही शेयर 33 फीसदी के करीब तेजी दिखा चुका है. शेयर में तेजी की बड़ी वजह डिफेंस सेक्टर में एंट्री है.
तेजी भाग रहा पेनी शेयर का भाव
Rama Steel Tubes का शेयर तेजी से भाग रहा. आज 11 सितंबर को भी शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 15.47 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर का 52-वीक हाई 9 सितंबर को बना. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कुल मार्केट कैप 2,315 करोड़ रुपए हो गया है. 2 साल में शेयर निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है.
लगातार तेजी की क्या है वजह?
बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने 31 अगस्त 2024 को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी, रामा डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की है. इस नई यूनिट को 2 सितंबर 2024 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से निगमन का सर्टिफिकेट भी मिल गया है. बता दें कि रामा डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड डिफेंस सेक्टर में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होगी. इसके तहत ट्रेड, इंपोर्ट, एक्सपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, संयोजन और हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सैन्य और सुरक्षा हार्डवेयर जैसे रक्षा उपकरणों की सप्लाई शामिल है.

कंपनी को मिला अमेरिकी फंड का साथ
Rama Steel Tubes का डिफेंस सेक्टर में विस्तार के पीछे पर्याप्त निवेश का हाथ है. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक पिछले दिनों अमेरिका के मिनर्वा वेंचर्स फंड ने बल्क डील में 10 प्रति शेयर के हिसाब से रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के करीब 1.50 करोड़ शेयर खरीदे हैं. इस तरह US फर्म ने कुल 15 करोड़ रुपए का निवेश किया है.
अन्य इनवेस्टमें फर्म एबिसु ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड ने भी 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से तीन करोड़ शेयर खरीदा है. इसके लिए कुल 30 करोड़ रुपए का निवेश किया है. यह निवेश रामा स्टील ट्यूब्स के नए उद्यम में निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.
बोनस शेयर भी देती है कंपनी
डिफेंस सेक्टर में स्ट्रैटेजिक विस्तार के अलावा रामा स्टील ट्यूब्स ने हाल ही में अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर का भी ऐलान किया. इसके तहत 2024 में कंपनी ने हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर दिया. इससे पहले 2023 में भी इसी तरह का एक और शेयर जारी किया गया, जिसमें हर चार शेयर पर एक बोनस शेयर दिया गया था.
कंपनी के प्रमोटरों के पास वर्तमान में रामा स्टील ट्यूब्स में 56.33% हिस्सेदारी है. यह मार्च 2024 में उनकी पिछली 56.7% हिस्सेदारी से थोड़ा कम है. इस मामूली कमी के बावजूद कंपनी के विविधीकरण प्रयासों से शेयरधारक मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. हाई ग्रोथ वाले रक्षा उद्योग में यह नवीनतम कदम रामा स्टील ट्यूब्स के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications