Ranveer Allahbadia: जानें माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें BeerBiceps के नाम से भी जाना जाता है। कॉमेडियन समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" पर एक कमेन्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। जिसमें उन्होंने माता-पिता पर अश्लील टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद रणवीर विवादों में घिरे हुए हैं।

रणवीर के खिलाफ देशभर में कई जगह एफआईआर भी दर्ज हो गई है, वहीं सोशल मीडिया पर #boycott_ranveerallahbadia और #unfollow_ranveer_allahbadia जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे और यूजर्स एक-दूसरे से लोकप्रिय यूट्यूबर को अनफॉलो करने का आग्रह करने लगे। इस विवाद के बाद उनको सब्सक्राइबर्स का तगड़ा नुकसान चुकाना पड़ रहा है।
ब्रांड सहयोग पर प्रभाव
गायक बी प्राक ने विवाद के कारण अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर अपनी उपस्थिति रद्द करने का फैसला किया। इसके अलावा, डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञों का अनुमान है कि ब्रांड अल्लाहबादिया के साथ ब्रांड पार्टनरशिप पर भी असर पड़ेगा। स्पॉटिफ़ाई, माउंटेन ड्यू और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो जैसे ब्रांडों के साथ पहले सहयोग करने के बाद अल्लाहबादिया को अब इन कीमती सौदों को खोने का जोखिम है।
Ranveer Allahbadia को चुकाना पड़ रहा है सब्सक्राइबर्स से नुकसान
इस विवाद के बढ़ने के बाद कुछ समय के अंदर ही रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) को 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर ने भी अनफॉलो कर दिया है। इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर अलाहबादिया ने माता-पिता पर सेक्स से जुड़े जोक पर टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया है, फिर उन्हें 20 लाख से अधिक लोगों ने उनका यूट्यूब चैनल अनसब्सक्राइब कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर के यूट्यूब चैनल बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps) पर 31 जनवरी को 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे। हालांकि, 10 फरवरी को यह संख्या कम होकर 82 लाख पहुंच गई, इसके बाद भी इसमें गिरावट निरंतर बनी हुई है, आगे भी उनके सब्सक्राइब कम हो सकते हैं क्योंकि लोगों में अभी नाराजगी बनी हुई है।
आखिर कैसे शुरू हुआ Ranveer Allahbadia का ये विवाद
ये मामला समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" से शुरू हुआ है। जहां रणवीर के साथ ही कई दूसरे कंटेन्ट क्रिएटर्स मौजूद थे जिसमें आशीष चंचलानी और अपूर्व मुखीजा (द रिबेल किड) जैसे गेस्ट जज मौजूद थे, जहां कंटेस्टेंट के साथ हसी मजाक करते हैं।
इस शो का एक किलप तेजी से वायरल हुआ जिसमें रणवीर की तरफ से आपत्तिजनक सवाल पूछते हुए देखा गया, जिसमें वो कहते हैं कि 'क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे। रणवीर के इस सवाल के बाद देश में देश भर से अलग-अलग कमेंट्स आने शुरू हो गए, जिसमें लोगों ने बहुत ज्यादा गुस्सा जाहीर किया।
रणवीर अल्लाहबादिया पर महाराष्ट्र और गुवाहटी में भी एफआईआर दर्ज हो गई है। इतना ही नहीं पूरे देश में रणवीर के खिलाफ बहुत ज्यादा गुस्सा दिख रहे हैं।
मामला बढ़ने पर Ranveer Allahbadia ने मांगी माफी
रणवीर अल्लाहबादिया आधे-अधूरे मन के साथ माफी मांगी। जिसमें उन्होंने कहा कॉमेडी उनकी स्पेशलिटी नहीं है और पूरे मामले को "निर्णय में चूक" करार दिया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications