Ratan Tata Facts: दुनिया के प्रभावशाली बिजनेसमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार पारसी रीति-रिवाजों के तहत किया जाएगा। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने न सिर्फ बिजनेस में नाम कमाया बल्कि लोगों के दिलों में भी अपनी एक खास पहचान बनाई। रतन टाटा के बारे में आप आज हम आपको ऐसी 10 बातें बताने जा रहे है, जो शायद आप नहीं जानते होगें।

रतन टाटा अपने माता-पिता से रहते थे दूर
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ था। साल 1948 में उनके माता-पिता के अलग हो जाने के बाद उनका पालन-पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया था। सिर्फ यही नहीं, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा ने ब्लास्ट फर्नेस में चूना पत्थर को खोदने का भी काम किया था।
रतन टाटा बन चुके हैं ब्रिटिश साम्राज्य का मानद नाइट
साल 2000 में रतन टाटा को पद्म भूषण पदक और साल 2008 में पद्म विभूषण पदक से सम्मानित किया गया था। रतन टाटा को सिंगापुर, इटली, फ्रांस, जापान और ऑस्ट्रेलिया की सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया था। साथ में महारानी एलिजाबेथ II द्वारा उन्हें ब्रिटिश साम्राज्य का मानद नाइट भी बनाया गया था।
रतन टाटा ने यहां से पूरी की पढ़ाई
रतन टाटा ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय में आर्किटेक्चर का अध्ययन किया और साल 1962 में ग्रजुएशन पूरा किया, इसके बाद उन्होंने अपने पिता की इच्छा के अनुसार शुरुआत में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की।
रतन टाटा ने टाटा संन के अध्यक्ष के रूप में ली थी जगह
साल 1991 में रतन टाटा ने टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में जेआरडी टाटा की जगह ली थी और यह पद रतन टाटा ने साल 1991 से साल 2012 तक संभाला था।
रतन टाटा थे डॉग्स लवर
रतन टाटा को कुत्तों से बहुत ज्यादा प्यार था। कुत्तों से जुड़ी हुई सोशल मीडिया पर वो कई सारे पोस्ट भी करते थे। छोटे जानवरों के लिए रतन टाटा ने 20 से ज्यादा एकड़ में फैला एक अत्याधुनिक 165 करोड़ का अस्पताल भी खोला था।
इसके अलावा उन्होंने हेल्थ सेक्टर में भी देश की सेवा का काम किया। सबसे खतरनाक बीमारी कैंसर की रोकथाम और इलाज के लिए देशभर में कई कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर टाटा परिवार ने ही देश को दिए हैं। इनमें महाराष्ट्र के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को सबसे बेहतरीन कैंसर हॉस्पिटल माना जाता है। इस अस्पताल को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम रतन टाटा ने किया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications