Ratan Tata Friend Shantanu Naidu: भारत के एक दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया. मुबंई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक का माहौल है. 86 साल के रतन टाटा के करीबी मित्र और असिस्टेंट शांतनु नायडू ने भावुक कर देने वाला पोस्ट डाला है. बता दें कि शांतनु नायडू, रतन टाटा से लगभग 55 साल छोटे थे. 1993 में पुणे में एक तेलुगु परिवार में जन्मे नायडू का लगाव समाज सेवा को लेकर ज्यादा है.
कल देर रात रतन टाटा का निधन
आज पूरा देश रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा, जिनका 86 वर्ष की आयु में मुंबई के कैंड अस्पताल में निधन हो गया. उनकी लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हुआ. उनके निधन के बाद शांतनु नायडू ने रतन टाटा पर लिंक्डइन पर पर एक पोस्ट किया है. इसमें शांतनु ने लिखा कि मैं अपनी बाकी की जिंदगी इस दोस्ती के कारण मेरे अंदर पैदा हुए खालीपन को भरने में बिताऊंगा. प्यार की कीमत दुख है. गुडबाय माय डियर लाइटहाउस.

2017 से टाटा ट्रस्ट के साथ शांतनु
समाज सेवा को लेकर शांतनु नायडू का लगाव ही रतन टाटा के साथ दोस्ती बनाने में मददगार रहा. शांतनु नायडू की टाटा ट्रस्ट के साथ यात्रा जून 2017 में शुरू हुई. कॉर्नेल विश्वविद्यालय से एमबीए करने वाले नायडू टाटा विरासत में योगदान देने वाले अपने परिवार की पाँचवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनका रोल टाटा एलेक्सी में डिज़ाइन इंजीनियर से लेकर रतन टाटा के कार्यालय में नए स्टार्ट-अप निवेशों पर एक जनरल मैनेजर और सलाहकार तक रही.
जानवरों को प्रति प्रेम से टाटा और नायडू में दोस्ती
दरअसल, नायडू और टाटा की दोस्ती का एक उल्लेखनीय पहलू जानवरों के प्रति उनका आपसी प्रेम था, एक ऐसा बंधन जिसे मोटोपॉज़ के माध्यम से नायडू की पहल ने और मजबूत किया. बता दें कि यह संगठन सड़क पर रहने वाले कुत्तों को रिफ़्लेक्टिव कॉलर प्रदान करके उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के लिए जानी जाती है. शांतनु नायडू का प्रभाव उनके प्रोफेशनल प्रयासों से कहीं आगे तक फैला हुआ है, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लेखक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि नायडू की कुल संपत्ति लगभग छह करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications